अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसएसपी की पत्नी के नेतृत्व में रैली निकाल कर महिलाओं को जागरुक किया

WhatsApp-Image-2024-03-08-at-18.14.38
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वामा सारथी अध्यक्षा डा0 प्रीति प्रियदर्शी (पत्नी आलोक प्रियदर्शी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) द्वारा समाज की सम्मानित महिलाओ के साथ पुलिस लाइन में गोष्ठी का आयोजन किया ।
वामा सारथी अध्यक्षा डा0 प्रीति प्रियदर्शी -पत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सारिका गोयल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,ए0डी0एम0 प्रशासन रेनू सिंह, डा0 नाजिया अख्तर(स्त्री रोग विशेषज्ञ) महिला जिला अस्पताल, अन्शू मिश्रा(आधात्री पार्लर) एवं प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह चौहान रिजर्व पुलिस लाईन व पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के नेतृत्व में महिला दिवस के अवसर पर नगर क्षेत्र में रैली निकाल कर पुलिस महिलाओं व पारिवारिक जन को महिलाओं के प्रति किया जागरुक।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार मे समाज की सम्मानित महिलाये, स्कूल की प्रधानाचार्या व मीडिया मे कार्यरत महिलाओं के साथ डा0 प्रीति प्रियदर्शी, ए0डी0एम0 प्रशासन रेनू सिंह डा0 नाजिया अख्तर(स्त्री रोग विशेषज्ञ) महिला द्वारा संवाद स्थापित कर महिला सम्बन्धित विषय व ग्रामीण क्षेत्र मे निवास कर रही महिलाओ की समस्याओ के विषय मे चर्चा की गयी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डा0 प्रीति प्रियदर्शी अध्यक्षा वामा सारथी द्वारा जनपद के समस्त थानों के पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र के गाँवों में ग्राम चौपाल का आयोजन कर प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को किया संबोधित।


सारिका गोयल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर जागरुकता के संबंध में अवगत कराया गया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक सराहनीय कदम उठाए है, जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की मातृ शक्ति को मिल रहा है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मातृ शक्ति के सामाजिक व आर्थिक स्तर को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस लाइन से रैली निकाल कर महिलाओं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ मुख्यमंत्री सुमंगला योजना ,निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैकिंग कॉरस्पोडेंट सखी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व राष्ट्रीय पोषण मिशन के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर निम्न नंबरों या तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में जागरूक किया गया । पुलिस आपातकालीन सेवा आदि की जागरुकता का संदेश दिया गया तथा आगामी लोक सभा निर्वाचन को दृष्टिगत जिले की सभी महिला मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए पुलिस लाइन से जागरुकता अभियान की रैली निकाल कर जन जागरूकता का संदेश दिया गया और निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी गई. साथ ही निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया गय।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights