कछला में महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक के लिए जल भरने को कांवाडिए पहुँचे

WhatsApp-Image-2024-03-07-at-19.49.18
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कछला। महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयो में जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िये माँ भागीरथी कछला गंगा घाट पर पहुंचे । रात से ही शिव भक्त गंगा घाट पर जुटने शुरू हो गए । गंगा घाट पर पहुंचे शिव भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजन किया । उसके बाद शिव भक्त कांवड़ व गंगा जल लेकर बम – बम भोले के जयकारे लगाते हुए डीजे की धुन पर शिव भक्त थिरकते नजर आए ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने को माँ भागीरथी कछला गंगा घाट से जल भरकर कांवडिए शिवालयों की तरफ निकल पड़े हैं । कछला गंगा घाट पर जल भरने बदायूं जिले समेत बरेली के आंवला बजीरगंज क्षेत्र के शिव भक्त बड़ी संख्या में पहुंचे ।

जल भरकर शिव भक्त कांवडिए बदायूं जिला ही नहीं बल्कि शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली स्थित शिव मंदिर की ओर कूच कर गए । वहीं थाना उझानी क्षेत्र के आसपास के शिव भक्त कांवडिए कस्बा उझानी के प्रसिद्ध बुर्रा शिव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे । वहीं बरेली के आंवला से आई शिव भक्तों की टोली ने बताया कि उनकी टोली पैदल ही गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करेगी। यहां बताते चले प्रसिद्ध बुर्रा शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक करने को हजारों की संख्या में पहुंचकर शिव भक्त जलाभिषेक करते हैं।

रिपोर्ट ज्योति कश्यप

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights