कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा का गृह जनपद में होगा भव्य स्वागत – संजीव शर्मा

WhatsApp-Image-2024-03-06-at-9.05.18-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। हाल ही में 5 मार्च को उत्तर प्रदेश में हुए मंत्रीमंडल विस्तार में साहिबाबाद विधानसभा से विधायक सुनील कुमार शर्मा को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कैबिनेट मंत्री बनाते हुए अहम जिम्मेदारी दी हैं। जिसके बाद प्रदेश सरकार में नियुक्त कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा 7 मार्च को अपने गृह जनपद गाजियाबाद में आ रहे हैं। उनके प्रथम बार आगमन पर गाजियाबाद महानगर में उनके स्वागत की जबदरस्त तैयारी की गई है। जगह-जगह स्वागत के लिए कार्यक्रम बनाया गया हैं। शहर भर में होर्डिंग लगाए गए हैं। शहर में जगह-जगह उनके भव्य स्वागत का कार्यक्रम कई घंटों तक चलेगा। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के अनुसार, 7 मार्च को गाजियाबाद शहर के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा का गाजियाबाद में लगभग 50 स्थान पर भव्य स्वागत होगा। साहिबाबाद विधानसभा सीट से विधायक सुनील कुमार शर्मा के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम बार गाजियाबाद आगमन पर उनके समर्थक और पार्टी संगठन के कार्यकर्ता अति उत्साहित हैं। पार्टी कार्यकर्ता उनके आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के अनुसार, कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा दोपहर 2:00 बजे यूपी बॉर्डर आगमन पर स्वयं समस्त महानगर पदाधिकारी के साथ स्वागत करेंगे, उसके उपरांत कौशांबी थाना, डाबर, वैशाली मेट्रो, कंट्री इन होटल, साहिबाबाद मंडी, साहिबाबाद गांव, मोहन नगर, रोडवेज बस अड्डा, मोहन नगर मंदिर, अर्थला पीर, चौधरी चरण सिंह मूर्ति, मेरठ रोड, नंदग्राम मोड, पटेल नगर कट, सेवा नगर, आर्य नगर चौराहा, लोहिया नगर, हिंदी भवन, बसंत चौक, नरेंद्र मोहन पॉलीक्लिनिक, नेहरू नगर, होली चाइल्ड चौराहा आदि स्थान से होते हुए सुनील कुमार शर्मा नेहरू नगर स्थित भाजपा के महानगर कार्यालय पर पहुंचेंगे। यह जानकारी भाजपा के गाजियाबाद महानगर के सह मीडिया प्रभारी जय कमल अग्रवाल ने मीडिया से साझा की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights