पांच प्रत्याशी निकले कोरोना पॉजिटिव और एक की मौत, संक्रमितों में सभी दलों के नेता शामिल

6c4fb03b-4f86-4d82-b8c6-06e3a95d5cbd
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में जिस तरह से कोरोना गाइडलाइन्स की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, उसका नतीजा दिखने लगा है। इन चुनावों में भाग ले रहे पश्चिम बंगाल के कम से कम पांच प्रत्याशी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से तीन प्रत्याशी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), एक रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) और एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

संक्रमित प्रत्याशियों में- माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट से भाजपा के आनंदमय बर्मन, गोलपोखर से टीएमसी के मोहम्मद गुलाम रब्बानी, तापन से टीएमसी के कल्पना किसकू, जलपाईगुड़ी से टीएमसी के डॉ. प्रदीप कुमार बर्मा और जंगीपुर से आरएसपी के उम्मीदवार प्रदीप कुमार नंदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

जबकि इससे पहले कोरोना संक्रमित हुए मुर्शिदाबाद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी रिजाउल हक का गुरुवार को निधन हो चुका है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की वजह से कोरोना गाइडलाइन्स की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। और ऐसा करने वालों में सभी दल और नेता शामिल हैं। अधिकतर रैलियों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क जैसी मूलभूत एहतियात को भी नहीं अपना रहे हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 30 मई 2021 को पूरा हो रहा है। यहां 294 विधानसभा सीटें हैं। यहां 27 मार्च से 8 चरणों में होने वाले चुनाव जारी हैं। पश्चिम बंगाल में 1,01,916 बूथ हैं। 27 मार्च, 1 अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल को चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं। जबकि 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल हैं को चार चरण और होने हैं। 2 मई को चुनाव के परिणाम आएंगे। यहां पिछले 10 साल से ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं।  

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights