स्मार्टफोन का प्रयोग दुर्लभ पुस्तकों को खोजने में करें -स्वामी चिन्मयानंद

WhatsApp-Image-2024-03-02-at-15.00.19
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहापुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में यू.जी. एवं पी.जी. के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने विद्यार्थियों को उद्बोधन देते हुए कहा कि आज का युग तकनीकी का युग है। तकनीकी आज किसी राष्ट्र के विकास का आधार स्तम्भ बन चुकी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्मार्टफोनों का प्रयोग दुर्लभ पुस्तकों को खोजने एवं अपने विषय का ज्ञान प्राप्त करने के लिए करना चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि का प्रयोग करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में हम सब तकनीकी की आवश्यकता एवं उपयोग को भलीभांति समझ चुके हैं।महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव डॉ अवनीश मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षित होने के साथ साथ तकनीकी रूप से दक्ष भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन को अगर हम सकारात्मक दृष्टिकोण से देखें तो यह ज्ञान का भंडार है।कार्यक्रम में स्वागत भाषण एस एस कॉलेज के प्राचार्य प्रो आर के आजाद एवं धन्यवाद ज्ञापन विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जे एस ओझा के द्वारा किया गया।

डॉ शिशिर शुक्ला के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रो आलोक मिश्र, प्रो प्रभात शुक्ला, प्रो आदित्य कुमार सिंह, प्रो अजीत सिंह चारग, डॉ आलोक कुमार सिंह, डॉ शालीन सिंह, डॉ आदर्श पांडेय, डॉ रमेश चंद्रा, डॉ संदीप अवस्थी, डॉ अंकित अवस्थी, डॉ श्रीकांत मिश्र, डॉ रामशंकर पांडेय, डॉ संतोष प्रताप सिंह, डॉ शिखा, डॉ मुमताज हुसैन, डॉ अनिल कुमार, अखिलेश तिवारी, केशव शुक्ला, गौरव गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्या में प्रत्येक संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights