केन्द्रीय मंत्री जनरल डॉक्टर वीके सिंह की धर्मपत्नी भारती सिंह ने वसुंधरा में की चाय पर चर्चा

WhatsApp-Image-2024-02-23-at-18.42.43-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। पॉश कॉलोनी वसुंधरा के सेक्टर 6 के श्री कृष्णा अपार्टमेंट के प्रांगण में केंद्रीय मंत्री जनरल डॉ वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह चाय पर चर्चा कार्यक्रम में पहुंची। इस कार्यक्रम में आकर भारती सिंह ने वसुंधरा के लोगों से बातचीत की उनके समस्याओं को सुना, और अभी तक भाजपा सरकार ने व जनरल वीके सिंह ने क्या-क्या काम करें हैं उनके बारे में उपस्थित लोगों को बताया। इस चर्चा के अवसर पर उन्होंने कुछ अपने पुराने संस्मरण भी सुनाएं की किस तरह जनरल वीके सिंह ने अपने देश के लिए संघर्ष किया और किस तरह रिटायरमेंट के बाद भी मंत्री के रूप में अलग-अलग देश में जाकर वहां फंसे हुए लोगों को और छात्रों को निकालने का काम किया, किस तरह से टनल में फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए लगभग 13 दिन दुर्घटना स्थल पर ही कैंप करके अपने मजदूर भाइयों को सुरक्षित निकाला, किस तरह से जनरल डॉक्टर वीके सिंह ने गाजियाबाद की प्रगति में चार चांद लगाए और उनका यह प्रयास अब भी लगातार जारी है। भारती सिंह ने बताया कि अभी बहुत सारे काम करने हैं जिनकी सूची बना ली गई है और वह अगले 5 वर्षों में किए जाएंगे और गाजियाबाद को देश का अग्रणी शहर बनाया जाएगा, उन्होंने कहा कि जो गाजियाबाद कभी क्राइम की राजधानी के रूप में मशहूर था, आज वह इंफ्रास्ट्रक्चर व डेवलपमेंट के नाम पर मशहूर हो रहा है। इस अवसर पर वसुंधरा के लोगों ने अपने परिवार की तरह ही भारती सिंह का स्वागत किया श्री कृष्णा अपार्टमेंट के सचिव राजीव पंत ने उनका सबसे पहले स्वागत किया। इस कार्यक्रम की संयोजक महानगर मंत्री महिला मोर्चा भाजपा गाजियाबाद रेखा त्यागी थी और उनकी महिला मोर्चा की समस्त टीम ने भारती सिंह का स्वागत व अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक भी उपस्थित रही और उन्होंने बताया कि जनरल डॉक्टर वीके सिंह से बेहतर गाजियाबाद के लिए काम करने वाला आज तक कोई दूसरा नहीं हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस कार्यक्रम में कौशांबी से पूर्व पार्षद मनोज गोयल एवं वर्तमान पार्षद कुसुम गोयल भी उपस्थित रहे, जिनका समिति के साथियों ने तहे दिल से स्वागत किया। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष रिचा भदोरिया, महानगर सूचना प्रभारी नेहा जैन, सोशल मीडिया प्रभारी महानगर नंदिनी शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अमृता सिंह, कार्यकारिणी सदस्य शर्मिला राठी व ममता तिवारी और पूर्व महानगर सहसंयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ कामिनी भदोरिया की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक मंच की तरफ से बी जोशी जी ने जनरल डॉक्टर वीके सिंह की तारीफ में अनेक संस्मरण सुनाए और बताया कि इस बार 8 लाख से ऊपर वोटो से जनरल साहब गाजियाबाद की सीट जीतने जा रहे हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित फिल्मी कलाकार एवं विश्व की सबसे प्रसिद्ध रामलीला लव-कुश रामलीला दिल्ली में लक्ष्मण व भारत के किरदार निभाने वाले मोहित त्यागी का भी लोगों ने स्वागत किया जिसके लिए अभिनेता मोहित त्यागी भी लोगों का तहेदिल से आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में श्री कृष्णा अपार्टमेंट की सबसे वृद्ध लेकिन जागरूक रेनू भटनागर ने अपने हाथों से लिखी हुई कविता भारती सिंह को सुनाई, जिसे सुनकर भारती सिंह ने भी आनंदित होते हुए रेनू भटनागर को आश्वासन दिया कि मैं सैनिक की पत्नी हूं और देश के लिए हर एक काम में अपने पति को तिलक करके भेजती हूं चाहे वह कितना ही विषम कार्य हो। इस कार्यक्रम में राजबाला पालीवाल, वीरपाल, सीमा त्यागी, ममता, अंजू त्यागी, अर्चना त्यागी, नीरज त्यागी, लीला जोशी, प्रवीन, लता, कमलेश, जीवंती नेगी, सुषमा ठाकुर, ज्योति पंत, प्रतिभा पंत, पूजा राणा, श्री कृष्णा समिति की सदस्य रेखा शर्मा, चित्र त्यागी, सुष्मिता मजूमदार, सुमन जैन, सुनीता त्यागी, जयपाल सिंह तोमर, योगेश नारायण, आरबी सिंह, नरेंद्र त्यागी, एसके त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, बृजेश्वर सिंह त्यागी, अक्षय त्यागी, राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष त्यागी, मोनू त्यागी, मनीष त्यागी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गणेश सिंह, रूबी, नीतू, अंशु, किरण सिंह, रूबी सिंह, अर्चना गुप्ता, मलकियत सिंह, वीडी शर्मा, विक्रम सिंह, एम एस रावत, शिक्षा अपार्टमेंट की पूर्व अध्यक्ष अर्चना त्यागी, दीपाली भटनागर, श्री कृष्णा अपार्टमेंट के उपाध्यक्ष डॉक्टर यतेंद्र भटनागर, नीलम त्यागी, दीपा त्यागी, गुनगुन, लेखराज, प्रमोद, विक्की, शिवदेस, श्याम, अशोक, संजय शर्मा, नेमचंद, सचिन आदि अनेक साथी कार्यक्रम में उपस्थित रहे‌। इस अवसर पर श्री कृष्णा अपार्टमेंट की उप सचिव रश्मि सिंह ने भी भारती सिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम की संयोजक रेखा त्यागी ने आए हुए सभी साथियों का धन्यवाद अर्पित किया और भारती सिंह का भी धन्यवाद व्यक्त किया, जो उन्होंने इतना समय सब लोगों के साथ व्यतीत किया। इस कार्यक्रम का संचालन महानगर कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी वीरेंद्र प्रताप त्यागी ने किया उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार एवं अभिनंदन किया।

दीपक कुमार त्यागी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights