कार्यशाला में किसानों और श्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुतकर्त्ताओं को किया गया सम्मानित
शाहजहांपुर। एस०एस० कॉलेज के वाणिज्य विभाग तथा रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर आयोजित कार्यशाला में तीन तकनीकी सत्रों के अंतर्गत 90 छात्रों द्वारा शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। प्रथम तकनीकि सत्र में डॉ० सुरेश मिश्रा, डॉ० गौरव माहेश्वरी और डॉ० विश्वजीत, द्वितीय तकनीकि सत्र में डॉ० मुकेश शर्मा, डॉ० आरती जोशी और डॉ० निदा रहमान ने तथा तृतीय तकनीकि सत्र में डॉ० सुनील विश्वकर्मा, डॉ० सुषमा देवी और डॉ० दरक्शा खान ने छात्रों की प्रस्तुति का मूल्यांकन किया। निर्णायक मंडल द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर बी०कॉम० ऑनर्स द्वितीय वर्ष की छात्रा कु० दृष्टि यादव को प्रथम पुरस्कार में ₹1100/- नगद, बी०कॉम० कंप्यूटर तृतीय वर्ष की छात्रा कु० इशिका वाजपेई को द्वितीय पुरस्कार में 551रू/-, बी०कॉम० ऑनर्स द्वितीय वर्ष के छात्र दिव्यांश मेहरोत्रा को तृतीय पुरस्कार में 251रू/- और बी०कॉम० ऑनर्स तृतीय वर्ष की छात्रा आर्ची मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार में 101रू/- नगद प्रदान किए गए। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी शोध-पत्र प्रस्तुत किया। शिक्षक वर्ग में डॉ० बरखा सक्सेना को प्रथम पुरस्कार तथा डॉ० पद्मजा मिश्रा को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में गौरव अग्निहोत्री, ध्रुव वर्मा तथा विष्णु कुमार को कृषक एवं गौ सेवक सम्मान प्रदान किया गया। कार्यशाला में बरेली विश्वविद्यालय से भाग लेने वाले 11 शोध छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कार्यशाला के आयोजन में विशेष सहयोग करने हेतु डॉ० रुचि द्विवेदी तथा कु० बृजलाली को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता एस०एस० कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ० ए०के० मिश्रा ने की। जबकि डॉ० सुरेश मिश्रा मुख्य अतिथि तथा डॉ० सुनील विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कु० बृज लाली ने संपूर्ण कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ० अनुराग अग्रवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम के अंत में डॉ० आशुतोष प्रिय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।













































































