मदर्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

WhatsApp-Image-2024-02-23-at-16.56.25-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर्स पब्लिक स्कूल में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन खेल प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या शीबा खान ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दो दिन चली खेल प्रतियोगिताओं में नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उनके बीच खो-खो, दौड़ ,कबड्डी, रेस आदि खेल प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग खो- खो में ब्लू हाउस प्रथम, सीनियर वर्ग खो – खो में ग्रीन हाउस प्रथम,कबड्डी में यलो हाउस प्रथम, बास्केट बॉल में टीम बी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टग ऑफ बार में ब्लू हाउस प्रथम, और रेस में जूनियर और सीनियर वर्ग में ओवर ऑल विनर ब्लू हाउस रहा।इसके अतिरिक्त द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या शीबा खान ने कहा कि जीवन में खेलकूद का काफी महत्तव है।

इससे स्कूल स्तर से ही छात्रों में आगे बढ़ने की प्रवृत्ति जागृत होती है। इसके अलावा खेलकूद से विद्यार्थियों का स्वास्थ्य व मस्तिष्क सुदृढ़ होता है। उन्होंने कहा, कि किताबी ज्ञान के साथ ही छात्रों को खेलकूद आदि अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights