कछला । कोतवाली उझानी क्षेत्र में स्थित कछला भागीरथी गंगा स्नान को आ रही एक बुजुर्ग महिला कछला रेलवे ब्रिज पर ट्रेन से उतरते समय गिर गई जिससे वह घायल हो गई जिनकी उपचार को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। रविवार की सुबह जनपद बरेली क्षेत्र के मौहल्ला बिहारीपुर की रहने वाली मधु मिश्रा (70) पत्नी संतोष मिश्रा अपने मौहल्ले की रहने वाली मंजू, सीमा, पुष्पा, सांता, रिब्बी के साथ बरेली से कासगंज को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पर बैठकर कछला गंगा घाट पर स्नान को जा रही थी। यह लोग कछला गंगा स्नान करने जा रहे थी । ट्रेन जैसे ही कछला रेलवे ब्रिज पर रुकी तभी महिलाओं ने उतरना शुरू कर दिया । तभी अचानक ट्रेन चलने लगी जिससे मधु मिश्रा ट्रेन से प्लेटफार्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई । वहीं ट्रेन में मौजूद पड़ोस की महिला ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया और फिर घायल मधु मिश्रा को एम्बुलेंस द्वारा उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार को ले जा रहे थे जहां उनकी मौत हो गई। फिलहाल बुजुर्ग महिला मधु मिश्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस के एसआई सतपाल सिंह, कांस्टेबल संजीव रामसागर व बदायू आरपीएफ के एएसआई भीमराज, कांस्टेबल अमित कुमार उझानी पहुंचे । कछला पुलिस ने वृद्ध महिला मधु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।