उझानी । नगर के एक मौहल्ले में रहने वाले कुछ बच्चों ने एक किशोर को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया । परिजनों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। रविवार की सुबह कस्बा उझानी के मौहल्ला गद्दी टोला में पप्पू किराए के मकान में रहते हैं। पप्प ने बताया कि सुबह उनका 11 वर्षीय बेटा जीशान को मौहल्ले के रहने वाले कुछ बच्चे गालियां देने लगे जब उसके बेटे ने गालियां देने का विरोध किया तो उसके बेटे को बच्चों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया । घायल किशोर के परिजनों ने मारपीट करने वालों की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने घायल जीशान का उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।