बदायूँ में दूसरे दिन भी प्रशासन औऱ पुलिस की कड़ी निगरानी में पुलिस भर्ती परीक्षा 17 केंद्रों पर हुई
बदायूं। में दूसरे दिन रविवार को प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी में उ.प्र. पुलिस भर्ती परीक्षा हुई। जनपद में आज दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। पहली पाली 10 से 12 और दूसरी पाली 3 से 5 के बीच आयोजित की गई है। जिसमें 34656 परीक्षार्थी 17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे रहे है। पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए जनपद में 17 परीक्षा केद्र बनाये गये है और 7 सेक्टर में बांटा गया है।

जिन पर 7 सेक्टर प्रभारी के साथ-साथ 22 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। इसके साथ ही परीक्षा केदो के आसपास फोटोकॉपी आदि की दुकानों को भी बंद करा दिया गया हर। वहीं परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए कोई असुविधा न हो इसके लिए योगी सरकार ने अधिकांश गृह जनपद में ही पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाए हैं। डीएम मनोज कुमार,एसएसपी आलोक प्रियदर्शी, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एडीएम ई रेनू सिंह, एसडीएम सदर,सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधीकारीगण द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती – 2023 के पदों पर लिखित परीक्षा के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न क्षेत्र में परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर परीक्षा डयूटी में लगे पुलिस बल व अन्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रविवार की सुबह से यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिलेभर में परीक्षार्थियों का आना-जाना शुरू हो गया है। परीक्षा केदो पर परीक्षार्थी सुबह से ही भीड़ जुटने लगी। इधर परीक्षा के दौरान कोई अप्रिय घटना ना हो जाए कोई अभ्यार्थी अगर बीमार ना हो जाए इसको लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी सरकारी अस्पताल अलर्ट मोड में है।

जिला पुरुष अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कप्तान सिंह के निर्देशन में इमरजेंसी का स्टाफ सुबह से ही अलर्ट मोड में है। यहां विशेष तौर पर सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन को पूरे दिन तैनात रहने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा जनपद की सभी सीएससी पीएससी की इमरजेंसी को भी सक्रिय रखा गया है।













































































