ट्रेनों में मारामारी. एसी कोच का हाल जनरल से बदतर, परीक्षार्थियों ने लटककर की यात्रा

download-8-5
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। में शनिवार को सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों को ट्रेनों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। जंक्शन पर हाल यह रहा कि दिल्ली व लखनऊ रूट की जो भी ट्रेन दिखी उसमें परीक्षार्थी घुस गए। एसी कोच की हालत जनरल से बदतर हो गई। ट्रेन को पकड़ने की आपाधापी में कई परीक्षार्थी तो प्लेटफॉर्म पर गिरकर चुटैल हो गए।शनिवार को पहली पारी का पेपर छूटने के बाद परीक्षार्थियों की भीड़ जंक्शन पर पहुंची, लेकिन यहां पर्याप्त ट्रेनें नहीं थीं। 12 बजे के बाद दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन पूर्णागिरी एक्सप्रेस 1:55 बजे जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही परीक्षार्थी उसमें घुस गए। स्लीपर, एसी कोच भी जनरल की तरह भर गए। हाल यह रहा कि कई परीक्षार्थियों ने लटककर यात्रा की। शाम 5.40 बजे गई श्रमजीवी एक्सप्रेस में भी कमोबेश यही स्थिति रही। परीक्षार्थियों को कोच में जहां जगह मिली उसमें घुस गए। दोपहर 12 बजे के बाद शाम छह बजे तक जंक्शन पर दिल्ली व लखनऊ जाने के लिए 11 ट्रेनों का ठहराव रहा, लेकिन परीक्षार्थियों की भीड़ कम नहीं हुई। दरअसल दूसरे प्रदेशों से आने वाले परीक्षार्थी भी ट्रेन से आ रहे थे। इस कारण ट्रेनें पहले से ही फुल थीं।परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शनिवार को स्पेशल ट्रेन चलाई। मुरादाबाद से तिलहर, शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए लखनऊ तक ट्रेन चलाई गई। इसके अलावा काठगोदाम एक्सप्रेस का शाहजहांपुर व हरदोई में ठहराव कराया गया। जंक्शन पर पूछताछ केंद्र से लगातार एनाउंस कर ट्रेनों की जानकारी दी गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights