हीरो बाइक एजेंसी में चोरों ने नकब लगाकर हजारों की चोरी की,पुलिस ने तहरीर नहीं ली

WhatsApp-Image-2024-02-16-at-18.51.17
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कुंवरगांव । थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं वहीं पुलिस की कार्यशैली तथा रात्रि गश्त पर भी सबाल उठ रहे हैं। स्थानीय पुलिस पिछली चोरियों की घटनाओं का खुलासा अब तक नहीं कर सकी है। जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है ।ताजा घटना गुरूवार की रात की है ।जहां कस्बे में थाने से महज एक किलोमीटर दूरी पर बनी कान्हा हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी को चोरों ने एक बार फिर निशाना बना लिया और चोर नकब लगाकर अंदर दाखिल हो गए जहां एजेंसी से 60 हजार के आटो पार्ट्स व 20 हजार नगद कैश और एक डीबीआर चोरी कर ले गए । एजेंसी मालिक बरेली के अलीगंज निवासी शिवम गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी तो चीता मोबाइल पुलिस कर्मी घटना का मौका मुआयना करके चले गए ।जब शिवम गुप्ता थाने तहरीर लेकर पहुंचे तो थाने में तैनात दरोगा ने उनकी तहरीर लेने से मना कर दिया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिसके बाद उन्होंने पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह से शिकायत की है। मंत्री धर्मपाल सिंह ने बदायूं एसएसपी आलोक प्रियदर्शी को फोन कर मामला अवगत कराया है ।पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं रात्रि में पुलिस की गश्त रहती है जिसके बाद भी एजेंसी को चोरों ने दूसरी बार निशाना बना लिया है ।9 मई 2022 को चोरों ने एजेंसी का शटर काटकर एक नई स्पेलंडर मोटरसाइकिल सहित सवा लाख की चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन घटना का खुलासा आज तक नहीं किया है । एजेंसी संचालक का कहना है कि कस्बे में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर कोई भरोसा नहीं है ।एजेंसी को चोरों ने दो बार निशाना बना लिया और पुलिस हांथ पर हांथ रखें बैठी है।।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights