युवा महोत्सव के दूसरे दिन कॉर्ड मेकिंग,गीत गायन एवम त्वरित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

WhatsApp-Image-2024-02-10-at-19.45.41-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में चल रहे युवा महोत्सव के दूसरे दिन कार्ड मेकिंग, गीत गायन एवं त्वरित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ शशिप्रभा एवं डॉ ज्योति विश्नोई के निर्देशन में आयोजित कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से स्नेहा पाण्डेय और छाया को प्राप्त हुआ। दूसरा स्थान सत्यम दीक्षित और आमरीन मिला। तीसरे स्थान पर शगुन शर्मा, शबानाज एवम कोमल सक्सेना रहीं । निर्णायक की भूमिका डॉ अनिल कुमार, डॉ प्रेमचन्द चौधरी एवम डॉ सरिता ने निभाई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

गायन प्रतियोगिता में बीएससी पंचम सेमेस्टर की सेजल मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर एमए तृतीय सेमेस्टर की छाया एवम तीसरे स्थान पर एमए प्रथम सेमेस्टर के इशराक अहमद रहे। निर्णायक की भूमिका डॉ संजीव राठौर, डॉ नीरज कुमार एवं डॉ संजय कुमार ने निभाई। डॉ नीरज कुमार एवम डॉ सचिन राघव के निर्देशन में त्वरित भाषण प्रतियोगिता में अनूप सिंह एवम इशराक अहमद को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला। दूसरा स्थान विकास कुमार को मिला। तीसरे स्थान पर स्नेहा पाण्डेय रही। निर्णायक के रूप में डॉ राजधारी यादव, डॉ गौरव कुमार सिंह, एवम डॉ प्रेमचंद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने किया तथा संचालन डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर डॉ बबिता यादव, डॉ सारिका शर्मा,प्रमोद कुमार शर्मा , संजीव शाक्य , आर्यन गुप्ता , विपिन कुमार, अराध्या, शिवांगी सक्सेना आदि ने सहयोग प्रदान किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights