बीआरबी माॅडल स्कूल में फेयरवेल पार्टी में विद्यार्थियों ने किया धमाल,मेधावी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया
बदायूँ। बी.आर.बी माॅडल स्कूल के तत्वाधान में 12वीं कक्षा के छात्र/छात्राओं का विदाई समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। साहित्य, कला, संगीत एवं खेलों में दक्ष मेधावी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माॅ वीणापाणि के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण करके हुआ। कक्षा ग्यारहवीं के छात्र/छात्राओं ने सीनियर छात्रों की विदाई में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। गीत संगीत एवं नृत्य के अनेकानेक प्रस्तुतियाँ छात्र/छात्राओं द्वारा दी गई। विदाई समारोह का सभी छात्र/छात्राओ नें बखूवी आनन्द लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक सुभाष वत्रा जी ने कहा कि आज खुशी और गम दोनों का अवसर है। कई वर्षों से पढ़ रहे छात्र/छात्राएं आज स्कूल की अंतिम क्लास पूरी करके हमसे विदा लेगें इस बात का हमें दुःख है लेकिन खुशी इस बात की है कि वो अब उच्चतर माध्यमिक शिक्षा पूर्ण करके उच्च शिक्षा में प्रवेश करेगें। इस अवसर पर ऐसे 40 छात्र/छात्राएं जो नर्सरी से कक्षा बारह तक लगातार बी.आर.बी. माॅडल स्कूल के छात्र रहे उनको विशेष प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही पिछले वर्ष 2022-23 की छात्रा मानवी शर्मा ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया मावनी शर्मा के इस अथक प्रयास के लिए 3150 रू. की प्रोत्साहन राशि से मावनी शर्मा को स्कूल के डायरेक्टर हिमांशु वत्रा के द्वारा सम्मानित किया गया। विद्याालय की प्रधानाचार्य वंदना सक्सेना ने कहा कि इस विदाई में बिछुड़न तो है लेकिन दुःखदाई नहीं है अपितु प्रसन्नता है कि हमारे बच्चे स्कूल छोडकर काॅलेज में प्रवेश करेगें। स्कूल ने जीवन का आधार बनाया और काॅलेज जीवन जीना सिखाएगें। विद्यालय के सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं नें भी छात्र/छात्राओं को विदाई दी। विदाई समारोह का सफल संचालन 11वीं के छात्र पुनीत साहू और कोमल सपड़ा ने किया।













































































