रालोद के सपा का साथ छोड़ने पर सीएम योगी का तंज, बोले- कोई साथ आने को तैयार नहीं

download-3-9
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी सरकार का इस बार का बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट है। बजट का आकार सात लाख 36 हजार करोड़ रुपये है। ये बजट प्रदेश की 25 करोड़ जनता के आकार को देखते हुए उनके जीवनस्तर को उठाने के संकल्प के साथ प्रस्तुत किया गया है।सभी जानते हैं कि आजादी के बाद से 2017 तक यूपी की जीडीपी 12 से 13 लाख करोड़ थी पर मात्र सात वर्षों में आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था दोगुनी हो गई है। कोरोना जैसी महामारी का सामना करने के बाद भी यूपी की अर्थव्यवस्था देश में दूसरे स्थान पर आ गई है। मुख्यमंत्री योगी विधानसभा में प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर बोल रहे थे। अपने भाषण के प्रारंभ में मुख्यमंत्री योगी ने चौधरी चरण सिंह, लाल कृष्ण आडवाणी, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन और पी वी नरसिंह राव को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत किया और उनके योगदान को याद किया।इस मौके पर उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज भी कसा कि अब उनके साथ आने को कोई तैयार नहीं है क्योंकि लोगों को पता है कि वो धोखा ही देंगे। सीएम योगी रालोद के एनडीए में शामिल होने की तरफ इशारा कर रहे थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights