द्वारकाधीश के अवतार की राजा अजामिल के घर अवतार लेने की सुनाई कथा

WhatsApp-Image-2024-02-07-at-18.20.52-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिसौली। क्षेत्र के जसरथपुर में संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।कथा के तीसरे दिन हरिद्वार से आये कथावाचक पण्डित विजय कांत भारद्वाज ने आज द्वारकाधीश के अवतार की राजा अजामिल के घर अवतार लेने की कथा सुनाई। जब राजा अजामिल के महल में अपने आप ही मटकों में भरा पानी दूध बन गया। मंदिर में रखे शंख, झालर, बिना बजाए ही बजने लगे। महल में कुमकुम के छोटे-छोटे चरण बन गए। भगवान द्वारकाधीश के अवतार बाबा रामदेव ने माघ सूदी अमावस की दूज के दिन शनिवार को कलियुग में अवतार लिया और कलियुग के भगवान कहलाए। गौरतलब है कि भगवान के वचन अनुसार उनके बड़े भाई वीरमदेव ने गर्भ से जन्म लिया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जबकि बाबा रामदेव ने पालने में समय आने पर अवतार लिया। रानी मैना ने यह सब देखकर भयभीत हो गई की कही ये कोई राक्षस तो नहीं है। जो मेरे वीरमदेव को खाने आया है। यह देखकर वह घबरा गई। द्वारकाधीश के अवतार बाबा रामदेव ने अपनी नन्हीं बाहों को बढ़ाकर उनके महल में मटकों में जो दूध गर्म हो रहा था। उसे अपनी भुजाओं से उतार कर अपनी माता मैना को दे अपना पहला परिचय बतलाया। इस अवसर पर पं.विजय कांत भारद्वाज ने भक्ति का महत्व बताया उन्होंने कहा कि यदि भक्त राजा अजमल न होते तो कलियुग में द्वारकाधीश बाबा रामदेव बनकर अवतार न लेते। उन्होंने कहा कि भगवान केवल भक्त के वश में होते हैं। जैसे ही बाबा रामदेव ने अवतार लिया सारे भक्त खुशी से झूम उठे। कथा में पण्डित सोम प्रकाश शास्त्री,चन्द्र पाल शर्मा,प्रेमपाल शर्मा,राकेश कुमार शर्मा,विनोद पाठक,संजीव पाठक मदन लाल मौर्य, प्रमोद कुमार पाठक,सुबोध पाठक,मनोज पाठक,नीरज पाठक,अनिल पाठक, अरविंद शर्मा,उषा पाठक,सुनीता पाठक,गीता शर्मा,सीमा, मुन्नी, आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights