मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

केंद्रीय मंत्रियों से भेंट कर सांसद डॉ. संघमित्रा ने लखनऊ-दिल्ली के लिये ट्रेन मांगी, महाकाल का स्टॉपेज कराने को कहा

February 7, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने नई दिल्ली में सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी और रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के दृष्टिगत अनुस्मारक पत्र दिया। उन्होंने मौखिक रूप से भी समस्याओं का त्वरित समाधान कराने का आग्रह किया। सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी से भेंट के दौरान सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने क्षेत्र की विभिन्न सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की मांग की, वहीं रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को भी एक सूची सौंपी, जिसमें बदायूँ से लखनऊ और बदायूँ से दिल्ली के लिये सीधी ट्रेन चलवाने की मांग की। बदायूँ-बरेली मुख्य मार्ग पर मलगाँव एवं बदायूँ-दातागंज मार्ग पर रेलवे फाटक को जनहित में प्राथमिकता के आधार पर अंडरपास बनाने की मांग की। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक गुन्नौर में फाटक 57 C. में (गांव- बाघऊ) में अंडरपास बनवाने का आग्रह किया।, इसी तरह बरेली से चल कर इंदौर जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या- 14320 का स्टापेज बबराला में कराने का आग्रह किया है एवं बदायूँ स्टेशन पर वॉटर पिट का कार्य कराने की मांग की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य के मांग पत्रों को गंभीरता से लेते हुये केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं केंद्रीय मंत्री अश्न्वी वैष्णव ने त्वरित कार्रवाई कराने के निर्देश दिये हैं। विकास की मुख्यधारा में आये बदायूसांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि बदायूं जिले के पिछड़ेपन का मुख्य कारण कनेक्टविटी के ण होने की बड़ी समस्या है, इसलिये वे सड़क मार्गों और ट्रेन संचालन को लेकर प्रयासरत हैं। लोकल सड़क मार्ग राष्ट्रीय राजमार्गों से कनेक्ट हो जायें एवं लखनऊ और दिल्ली के लिये ट्रेन उपलब्ध हो जायें तो, बदायूं जिले में इंडस्ट्री स्थापित होंगी, जिससे रोजगार सृजित होंगे एवं आर्थिक प्रगति होगी। उनका उद्देश्य बदायूं को विकास की मुख्यधारा में लाने का है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights