ब्लॉक में खाली पड़े नवनिर्मित कमरे में सफाई कर्मचारी का पंखे से फांसी पर लटका मिला शव

Screenshot-2024-02-07-180929
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी । ब्लॉक में नवनिर्मित खाली पड़े कमरे में सफाई कर्मचारी का शव पंखे पर फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी होते ही भीड़ पहुंच गई । सूचना मिलने पर उझानी प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस के मौके पर पहुंचे नहीं मौके पर पहुंची फोरेंसिंक टीम ने नमूने लिए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

थाना उझानी क्षेत्र के तेहरा गांव का रहने वाला इरशाद (40) पुत्र रियाजउद्दीन उझानी कस्बे के अयोध्यागंज मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। इरशाद उझानी ब्लॉक के इटऊआ गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। बुधवार की दोपहर उझानी ब्लॉक में नवनिर्मित खाली पड़े कमरे में इरशाद का पंखे से फांसी पर लटका शव देख भीड़ एकत्रित हो गई । इरशाद एक सुसाइड नोट भी छोड़कर गया है। इरशाद मंगलवार से घर से लापता था। परिजनों ने उसकी उझानी कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस उसको तलाश कर रही थी।

फिलहाल सूचना मिलते ही उझानी कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। इरशाद के पैर मृत अवस्था में जमीन से लगे हुए हैं। जिससे प्रतीत होता है कहीं किसी ने हत्या तो नहीं की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights