महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बना रही भाजपा सरकार दुर्विजय शाक्य

WhatsApp-Image-2024-02-07-at-17.56.58
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । भाजपा कार्यालय पर शक्ति वंदन अभियान (स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क) के निम्मत जिला कार्यशाला का आयोजन में मुख्य अतिथि ब्रजक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पदाधिकारियों को संबोधित किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से पार्टी स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ व मातृशक्ति से संपर्क व संवाद स्थापित कर केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं व उपलब्धियों को आधी आबादी के बीच ले जाने का अभियान है, साथ ही कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है, दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना और 2024 में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना, डबल इंजन सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ महिलाओं तक पहुंचे उसी के निम्मत शक्ति वंदन अभियान है, साथ ही कहा नारी शक्ति को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष सत्र बुलाकर महिलाओं को आरक्षण देते हुए विशेष कानून पास किया है। महिलाओं को केंद्र में रखकर कई प्रकार की महत्वाकांक्षी योजना लेकर देश की महिलाओं को लाभान्वित किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी गरिमा के लिए उनकी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के अनेक कार्य हुए हैं। हर योजना के केन्द्र में देश की आधी आबादी रही। साथ ही कहा शक्ति वंदन संवाद कार्यक्रम के जिला स्तर पर 10 फरवरी को चाय पर संवाद, 11 से 14 फरवरी तक प्रत्येक विधानसभा स्तर पर सम्मलेन होना है, 12 से 21 फरवरी तक स्वयं सहायता समूह से सम्पर्क, 22 को प्रधानमंत्री मोदी का सजीव प्रसारण मंडल स्तर पर, 25 और 26 को एनजीओ सम्मलेन होने है। साथ ही उन्होंने कहा 2024 में महिला वोटर्स का प्रतिशत बढ़े, इसके लिए इस अभियान पर तेजी से कार्य करना है। इस अभियान के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की बहनों से मिलना है और उनको मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताना है।

मंच संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, लोकसभा संयोजक हरिओम पाराशरी, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, अमिता उपाध्याय, सीमा राठौर, चेयरमैन ज्ञानवती सागर, ब्लॉक प्रमुख रेखादेवी भारती, धीरज सक्सेना, शिशुपाल शाक्य, अनेकपाल सिंह पटेल, गजेन्द्र यादव, वीरेन्द्र राजपूत, विक्रांत यादव सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights