नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में आए दिन बीच सड़क पर यातायात नियमों को तार-तार कर देने वाले मामले आते रहते हैं। ताजा मामला सेक्टर-50 का है। यहां बीच सड़क पर कुछ युवकों ने आतिशबाजी कर जमकर हंगामा किया। इस बीच किसी ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला सेक्टर-49 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे 1:10 मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक बीच सड़क पर कार रोककर आतिशबाजी कर रहे हैं। जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती है, फिर कुछ लड़के एक दूसरे को गोद में लेकर हुड़दंग करते हुए नजर आ रहे हैं। आतिशबाजी के चलते पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया। युवकों ने जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई।