फ़िट इंडिया साईक्लोथाँन रैली का आयोजन कर दिया फ़िट रहने का संदेश दिया

WhatsApp Image 2020-12-22 at 3.26.01 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँः गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सरकार के नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए आयोजित हो रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम एवं भारत सरकार के फ़िट इंडिया अभियान की श्रृंखला में माह दिसंबर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के क्रम में कार्यक्रम अधिकारी असि० प्रो० सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन एवं नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने फिट इंडिया अभियान (फिटनेस का डोज- आधा घंटा रोज) साइकिल रैली का आयोजन किया। स्वयंसेविकाओं ने साइकिल चलाकर एवं व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया।रैली को प्राचार्या डॉ०गार्गी बुलबुल ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जीवन की अमूल्य निधि हैं। जिस मनुष्य के पास स्वास्थ नहीं तो समझो उसके पास सब कुछ होने पर भी कुछ नहीं।कार्यक्रम अधिकारी असि० प्रो० सरला देवी चक्रवर्ती ने बताया कि स्वास्थ्य को जीवन का सर्वोत्तम उपहार माना गया है, लेकिन यह जानते हुए भी हम अपनी व्यस्त जीवन में अपने स्वास्थ्य पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते जिसकी वजह से हमें कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए जरुरी है कि समय से पहले अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत हो जाएं क्योंकि एक बीमार शरीर इंसान के मन को भी बीमार बना देता है और उसे आगे बढ़ने से रोकता है। इसलिए संकल्प लें कि स्वस्थ जीवन का यह डोज, आधा घंटा करेंगे हम योग हर रोज़। ततपश्चात कार्यक्रम अधिकारी सरला देवी चक्रवर्ती के नेतृत्व में फ़िट इंडिया साईक्लोथाँन जनजागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर डॉ०सोनी मौर्य, डॉ०अनीता सिंह सहित स्वयंसेविकाओं में राजकुमारी, पूजा,लवली मौर्य, कविता, प्रियंका, प्रशोत्मा, शिवांगी, उर्मिला, लवली शर्मा, राजकुमारी, रजनी,अंशिका, रश्मि दिवाकर, प्रेमलता,साक्षी, नैनशी, दीक्षा,आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights