अंग्रेजी साहित्य परिषद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन, सेजल उपाध्याय बनी अध्यक्ष रागिनी यादव महामंत्री

WhatsApp-Image-2024-02-03-at-19.30.50
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में अंग्रेज़ी साहित्य परिषद की कार्यकारिणी का वर्तमान सत्र 2023 – 24 के लिए पुनर्गठन किया गया। महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुई कार्यकारिणी गठन समारोह में विभागाध्यक्ष डॉ ज्योति विश्नोई ने अध्यक्ष पद हेतु एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सेजल उपाध्याय तथा महामंत्री पद हेतु एमए तृतीय सेमेस्टर की रागिनी यादव के नाम का प्रस्ताव सर्वसम्मति से किया जिसका समर्थन सभागार में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं ने किया। चुनाव अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ अंशु सत्यार्थी एवम डॉ प्रेमचंद चौधरी की देखरेख में संपन्न हुए कार्यकारिणी निर्वाचन में उपाध्यक्ष के दो पदों सतेंद्र कुमार और अंजलि सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वहीं संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर शीतल गुप्ता, रहनुमा एवं उपासना श्रीवास्तव भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। संगठन मंत्री अंशिका सिंह निर्वाचित हुई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रमोद साहू,आमरीन, अंशिका सोलंकी, कृतिका सिंह एवम प्रीति यादव का चयन किया गया। प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई।निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में डॉ राकेश कुमार जायसवाल, डॉ दिलीप कुमार वर्मा, डॉ बबिता यादव, डॉ हुकूम सिंह, डॉ सारिका शर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर मुस्कान सागर, अनूप सिंह, ममता, पूजा देवी, अलीशा, सदफ, नेहा, स्वाति मौर्य, राफिया बी ,शिवानी, अदिति, राधा, रोशनी राठौर आदि उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights