मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सपा के राष्ट्रीय आह्वान पर पीडीए की ग्राम धर्मपुर में जन पंचायत हुई

February 3, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन पर pda पखवाड़ा के अंतर्गत बदायूँ लोकसभा की विधानसभा बदायूँ के ग्राम धर्मपुर में “जन पंचायत” का आयोजन किया गया,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव,पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व सांसद सलीम इक़बाल शेरवानी मौजूद रहे,अध्यक्षता पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा के राष्ट्रीय सचिव,पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक आबिद रज़ा सम्मिलित हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


मुख्य अतिथि के रूप में जन पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने समाज के दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिये एक सपना देखा था जो कि तब साहेब ने भारतीय संविधान के रूप में सच किया।बाबा साहेब के समता मूलक समाज के सपने सिर्फ समाजवादियों ने सच किया है और भविष्य में भी भारतीय संविधान बचाने के लिये संघर्ष करते रहेंगे।केंद्र की भाजपा सरकार राशन तो दे रही परंतु उसे पकाने के लिये सस्ती गैस नही दे रही है।आगे कहा कि हम सभी को एकजुट होकर संविधान को बचाने के लिये मा0 अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना है और पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव को बदायूँ से सांसद बनाकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजना है।


अध्यक्षता करते हुए पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि पिछड़े,दलित,अल्पसंख्यक तथा शोषित-पीड़ित अगड़ों को उनका हक,अधिकार तथा सम्मान दिलाने के लिये बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना की।डॉ0 राम मनोहर लोहिया,मोहन सिंह,जनेश्वर मिश्र जैसी महान विभूतियों ने समाज मे शोषित, पीड़ित समाज को उनका सम्मान तथा अधिकार दिलाने के लिये सड़क से लेकर संसद तक हर प्रकार का संघर्ष किया,जिस तरह से भाजपा सरकार सांसदों का निलंबन करके विपक्ष की गैरमौजूदगी में नियमो में संशोधन कर रही है,यदि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाती है तो ये भाजपाई तानाशाही लागू कर वोट डालने का अधिकार भी छीन लेंगे।इसीलिए बाबा साहेब की आत्मा को बचाने के लिये मा0 अखिलेश यादव के हाथों को इतना मजबूत करना है कि बिना समाजवादी पार्टी की भागीदारी के केंद्र में कोई सरकार न बन सके।

विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर का जन्म बेहद साधारण परिवार में हुआ था,अपनी मेहनत तथा लगनशीलत के बलबूते पर वह देश के पहले कानून मंत्री बने तथा जब उन्हें लगा कि उनके कानून मंत्री रहते समाज के कमजोर समाज के लोगों को उनका अधिकार नही मिल पा रहा है तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया।सविधान की रक्षा के लिये हम सभी को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव को एतिहासिक वोटों से जिताना होगा। इस मौके पर बाबा साहेब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार जाटव,प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा चंद्रा,सपा के राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र तोमर,प्रदेश सचिव साजिद अली,ओमबीर सिंह,विमलेश कुमारी,सी0 एल0 गौतम,अमित मथुरिया,राकेश प्रजापति,पान सिंह यादव,ऋषिपाल सिंह,प्रदीप गुप्ता,अलका यादव,अनवर खा, फरहत अली,त्यागी सिंह राजपूत,डोरीलाल बघेल,कवेन्द्र सक्सेना,महेंद्र प्रताप,धनुषपाल,संजीव यादव,दिनेश कुमार एड0,राशिद मियाँ, अवधेश यादव,विपिन यादव,प्रभात अग्रवाल आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights