फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें अपलोड,बहुसंख्यक समुदाय में आक्रोश

WhatsApp-Image-2024-02-01-at-18.31.35
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । फेसबुक आईडी पर हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक फोटो अपलोड की गई हैं। इसकी जानकारी पर लोगों में रोष व्याप्त है। वहीं अखिल भारतीय श्रीराधा माधव संकीर्तन मंडल के पदाधिकारियों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर इस फेसबुक आईडी को बंद कराने समेत इसका संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अखिल भारतीय श्रीराधा माधव संकीर्तन मंडल के पदाधिकारी गुरुवार को अध्यक्ष राहुल रस्तोगी के नेतृत्व में एसएसपी दफ्तर पहुंचे। यहां एसएसपी के नाम संबोधित ज्ञापन में इन सदस्यों ने बताया कि वन मैसेज नाम की फेसबुक प्रोफाइल पर देवी-देवताओं की आपत्तिजनक व भ्रामक तस्वीरें अपलोड की गई हैं। ये तस्वीरें मंडल के अनुयायियों तक पहुंची और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। ऐसे में इन तस्वीरों को अपलोड करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दर्जनभर से अधिक हैं तस्वीरें मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि दर्जनभर से ज्यादा तस्वीरें आपत्तिजनक हैं और सभी को फेसबुक पर अपलोड किया गया है। अपलोड करने वाला कौन है और कहां रहता है, इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि पुलिस चाहे तो आरोपी को पकड़ सकती है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights