मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सीएम योगी बोले, अंतरिम बजट में नए भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का रोड मैप, जानें- क्या बोले अखिलेश

February 1, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बजट में नए भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का रोड मैप दिखाया गया है। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी का आभार भी जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट में ‘विकसित भारत’ का विजन, अंत्योदय का संकल्प और ‘नए भारत’ को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का ‘रोड मैप’ है। नए भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का मार्ग प्रशस्त करते इस लोक-कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं वित्त मंत्री जी का धन्यवाद! इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये मोदी सरकार का विदाई बजट है। उन्होंने एक्स पर कहा कि कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है।  भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है। ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है।कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है। भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव से पूर्व, संसद में आज पेश बजट जमीनी वास्तविकता से दूर चुनावी लुभावने वाला ज्यादा है। इस प्रकार, देश की जनता की अपार गरीबी, बेरोजगारी व बढ़ती हुई महंगाई से त्रस्त जीवन को नकारना अति-दुःखद व चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही, देश की अर्थव्यवस्था व विकास संबंधी सरकारी दावों व वादों में जमीनी सच्चाई होती तो फिर यहां के 80 करोड़ से अधिक लोगों को फ्री में राशन का मोहताज जीवन जीने को मजबूर नहीं होना पड़ता। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश को विकास के लिए दो लाख 18 हजार आठ सौ सोलह करोड़ रुपये मिलेंगे। जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 15 हजार करोड़ रुपये ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट से यूपी को लाभ मिलेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights