वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ के संस्थापक और अमर प्रभात” के प्रधान संपादक वेदव्रत आर्य की धर्मपत्नी का निधन

WhatsApp-Image-2024-01-29-at-20.18.43-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ के संस्थापक और हिंदी दैनिक “बदायूं अमर प्रभात” के प्रधान संपादक वेदव्रत आर्य की धर्मपत्नी राम बेटी आर्य (85) का आज निधन हो गया। वह अमर प्रभात के सम्पादक वेदभानु आर्य की माताजी थी। वह पिछले 18 दिनों से अस्वस्थ्य होने की वजह से बरेली के एक नर्सिंग होम में भर्ती थी। वहाँ उन्होंने आज सुबह उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर बरेली से उनके पैतृक आवास डीएम रोड स्थित
वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ लाया गया। यहाँ बड़ी संख्या में लोगो ने पहुच कर शोक संवेदना व्यक्त की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उनके आवास पर भाजपा विधायक हरीश शाक्य, सपा विधायक बृजेश यादव, पूर्व सांसद धर्मेद्र यादव के प्रतिनिधि अवधेश यादव, विपिन यादव,भाजपा युवा नेता विश्वजीत गुप्ता के अलावा सपा,बसपा,भाजपा,कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता, सभी पत्रकार,अधिवक्ता,समाजसेवी,स्वंयसेवी संस्थाओं से जुड़े लोग, आर्य समाज से जुड़े लोग पहुँचे और श्रंद्धाजलि अर्पित की। दोपहर करीब दो बजे आवास से अंतिम यात्रा शुरू हुई। इसमे भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कछला गंगा घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ।

वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत ने उनके निवास स्थान पर जाकर शोक व्यक्त किया । राजपूत अपनी बहन रामबेटी से लगभग 28 वर्षो से राखी बंधबाते थे और किसी भी विवाह समारोह में भात का भी लेन देन करते थे। उनका इस परिवार से अटूट प्रेम का रिश्ता है। नम आंखों से उन्होंने परिवार का ढांढस बंधाया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights