पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने सामान्य, सफाई, सेवानिवृत,मृतक कर्मचारियों के बकाया देयों का 4 करोड़ रुपए का किया भुगतान

WhatsApp-Image-2024-01-27-at-19.27.17-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा के पालिका के समस्त कार्यरत सामान्य/सफाई/सेवानिवृत/मृतक/संविदा कर्मचारियों के बकाया देयों के रूप में सामान्य कर्मचारियों का तीन वर्ष का बोनस, सफाई कर्मचारियों का दो वर्ष का बोनस अंकन 51,32,644/रुपए, 38 सेवानिवृत/मृतक कर्मचारियों की बकाया उपादान 95,51,832/रुपए, माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन 37 कर्मचारियों के सेवानिवृत देयों के सापेक्ष अंकन 1,36,88,817/रुपए का भुगतान, अर्जित अवकाश के बदले नगदीकरण अंकन 31,27,440/रुपए का भुगतान किया गया। इसके अतिरिक्त सेवानिवृत कर्मचारियों की एक माह की बकाया पेंशन अंकन 39,35,714/रुपए का भुगतान किया गया। संविदा सफाई कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का एरियर अंकन 2,10,764/रुपए, सेवानिवृत कर्मचारियों का बोनस अंकन 2,97,044/ रुपए तथा सेवानिवृत व कार्यरत की अन्य बकाया अंकन 14,71,268/रुपए का भुगतान किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस प्रकार पालिका के द्वारा कार्यरत/सेवानिवृत/मृतक कर्मचारियों के देयताओं के सापेक्ष कुल अंकन 3,74,15,523/ रुपए का भुगतान किया गया। इस उपलक्ष्य में सफाई मजदूर संघ, स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ एवं सेवानिवृत कर्मचारियों के द्वारा पालिका अध्यक्ष को फूलमालाओं एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया और आभार पत्र प्रेषित कर शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर पालिका के कर्मचारियों में खुशी की लहर देखने को मिली तथा सेवानिवृत कर्मचारी भी अपनी बकाया पाकर प्रसन्न है और उनके परिवारों के द्वारा भी चेयरमैन फात्मा रजा को धन्यवाद दिया। चेयरमैन फात्मा रजा ने कहा कि कर्मचारी पालिका के हाथ पैर है, पालिका कर्मचारी वेतन, बोनस, ग्रेजुटी पर ही निर्भर है और कर्मचारी रिटायर हो चुके है। वह लोग अपने बकाया रुपए को बहुत उम्मीद भरी नजरों से देखते है। हमारी जिम्मेदारी शहर के विकास के साथ पालिका कर्मचारी की भी है। मेरी प्राथमिकता रहेगी कि पालिका कर्मचारी खुश रहे क्योंकि पालिका कर्मचारियों के सहयोग के बिना शहर का विकास नहीं हो सकता। इस मौके पर सभासद प्रेमलता, गिरीश शुक्ला, जलकल अभियंता पुष्पेंद्र सिंह, अवर अभियंता कृष्ण गोपाल चंद्रा, लेखाकार लवी कुमार, कार्यलय अधीक्षक रजनीश शर्मा, सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष रमेश डी लाल, नगर सचिव अरुण कुमार तथा स्वायत शासन संघ के अध्यक्ष सचिन सक्सेना, महामंत्री राजीव अनेजा एवम पालिका के समस्त सामान्य व सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights