पीलीभीत । बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान द्वारा 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कार्य किया गया। जिसमे कुल 32 प्रशिक्षणार्थियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण की समाप्ती प्रशिक्षणार्थीयों के मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए श्री अजय कुमार गुप्ता (ई.डी.पी) तथा श्रीमती एहतिशाम सिद्दीकी (डोमेन) असेसर द्वारा पूर्ण की गयी। प्रशिक्षणर्थीयों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए निदेशक श्री सरयू साहू ने सभी ने सभी प्रशिक्षणार्थीयों का उत्साह वर्धन करते हुए भविष्य में सफल उद्यमी बनने की कामना की गयी। । इस अवसर पर संस्थान के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अभिनव सहगल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। रिपोर्टर सुमित राठौर