सदस्यो के सहयोग से कायस्थ चेतना मंच 18वें वर्ष में पहुंचा

WhatsApp-Image-2024-01-13-at-18.51.20
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। सदस्यो के सहयोग से कायस्थ चेतना मंच 18वें वर्ष में पहुंचा है । कायस्थ चेतना मंच का 18 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र पर अतिथियों के माल्यार्पण एवम दीप प्रज्जवलन से हुई। इसके उपरान्त प्रीति सक्सेना, रचना सक्सेना, वंदना रेक्रीवाल आदि ने वंदना प्रस्तुत की। संभव शील, अनुजकांत सक्सेना ने स्वामी विवेकानंद पर अपने विचार व्यस्त किए तथा कहा कि स्वामी जी ने हमें धर्म के प्रति आस्था और लक्ष्य साधन की शिक्षा दी। संस्था के महासचिव अमित सक्सेना बिंदु ने संस्था की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की तथा सभी का स्वागत किया। डा. पूजा सक्सेना ने वार्षिक आय व व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नई टीम की घोषणा भी की गई, जिसमें भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना व वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किया गया। राजीव सक्सेना, प्रदीप मधवार, विजय सक्सेना, प्रवीण सक्सेना, चमन सक्सेना, रोहित रेक्रीवाल, अशोक सक्सेना एवं चित्रांश डीपी सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। वी के सक्सेना को संगठन मंत्री व छवि सक्सेना को मीडिया प्रभारी घोषित किया गया। अमन सक्सेना, विकल्प सक्सेना, संजय सक्सेना, संजू, गौरव सक्सेना व अमित सक्सेना को सचिव घोषित किया गया। जितेन्द्र सक्सेना को संयुक्त सचिव बनाया गया है। रचना सक्सेना को महिला प्रकोष्ठ, मुकुल मोहित सक्सेना को युवा प्रकोष्ठ तथा अनुज सक्सेना को व्यापार प्रकोष्ठ, डा. आलोक खरे को शैक्षणिक प्रकोष्ठ, अचल सक्सेना को विधि प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विधि सक्सेना, अविनाश सक्सेना व सतीश कातिब मम्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि हम सभी एकजुट होकर काम करें तथा 18 साल का सफर सभी के सहयोग से पूरा किया है और आज संस्था अपने ऊंचे शिखर पर अपना परचम फहरा रही है। हम सभी सेवा के भाव से काम करते हैं और आगे करते रहेंगे। संस्था के संरक्षक सीए राजेन विद्यार्थी ने स्वामी विवेकानंद जी पर अपना मुख्य वक्ता के रूप में वकतव्य दिया। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी का नाम भी नरेन्द्र था और आज भी एक नरेन्द्र हैं जिन्होंने धर्म का प्रचार किया। इन्होंने राम मंदिर बनाकर हम सभी में हिंदुत्व की भावना जागृत की है। लक्ष्य दोनों का एक ही था। अपने धर्म का प्रचार करना। संस्था के संरक्षक उद्यमी एवं पत्रकार डा. पवन सक्सेना ने संस्था के सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी तथा एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का मूल मंत्र दिया। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि 22 जनवरी को कोई भी अयोध्या धाम ना जाये और अपने पास के ही मंदिर में ही पूजा अर्चना करे और अपने घर पर दीप जलाकर इस तरह से सजायें जैसे भगवान श्री राम लंका जीतकर आये थे। 550 साल के बाद आज यह दिन आया है कि हम सभी दोबारा भगवान राम की अयोध्या नगरी में स्थापित कर रहे हैं. पूरा देश इस वक्त राम मय है। हम सभी उसके साक्षी हैं, उन्होंने संस्था के अध्यक्ष को अपने समस्त सहयोग का वायदा किया। इस अवसर पर अनुराग सक्सेना, सुरचना सक्सेना, राखी सक्सेना, अचल सक्सेना, कविता सक्सेना, अमित आनंद, आर्यन सक्सेना, पी के सक्सेना, दीपाली सक्सेना, अपाली सक्सेना, सीमा प्रधान, ईरा सक्सेना, श्याम दीप, डा. अंशू दीपक उपस्थित रहे। संचालन संस्था के विकल्प सक्सेना व महासचिव अमित सक्सेना बिंदु ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights