मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

स्मार्टफोन शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए लाभकारी है राजीव कुमार गुप्ता

January 13, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत समार्ट फ़ोन वितरण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने डिग्री कॉलेज में छात्र व छात्राओं को 92 स्मार्ट फ़ोन वितरण किए। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा सरकार की विभिन्न तरह के महत्वकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे न सिर्फ गरीब और असहाय व्यक्तियों का हित समाहित है, बल्कि कुछ योजनाएं समाज के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। गरीबों के साथ-साथ देश के युवाओं को साथ लेकर चलने वाली मोदी-योगी सरकार युवाओं के लिए भी विभिन्न तरह की योजनाएं शुरू कर चुकी है, जिससे ना सिर्फ युवाओं का मनोबल बढ़ाया जा सके बल्कि उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी जा सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आज के समय में बिना इंटरनेट के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती, क्योंकि इंटरनेट हर वर्ग के लोगों की आवश्यकता बन चुकी है। व्यापार हो या रोजगार, समाचार हो या शिक्षा हर क्षेत्र में स्मार्टफोन की उपयोगिता बढ़ चुकी है। जिसको देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर देश के प्रतिभाशाली छात्र व छात्राओं को योजनाओं के अंतर्गत स्मार्टफोन वितरण का कार्य किया जा रहा है,

साथ ही कहा आज के युग में स्मार्टफोन विद्यार्थियों के लिए शिक्षा क्षेत्र में लाभकारी है। इसलिए आप छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किए जा रहे हैं, उसका प्रयोग केवल अच्छे कार्य व पढ़ाई के लिए करें। इस मौके पर मगरून अहमद सोनी, नजमल जमा खान, अकरम खान, अशरफ अली खान, मयंक देव दीक्षित, उमर खान, उजैर आजम आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights