स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई

WhatsApp-Image-2024-01-12-at-20.53.35-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा प्राचार्य डॉक्टर गार्गी बुलबुल के निर्देशन में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्या ने स्वामी विवेकानंद के फोटो पर माल्यार्पण किया तथा उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस इसलिए मनाया जाता है, ताकि हम स्वामी विवेकानंद के जो अनमोल विचार हैं उनको याद करें और उनसे प्रेरणा लें । युवा ही हमारे राष्ट्र की जान है और इस बार के राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम भी युवाओं से ही संबंधित है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

‌विकसित युवा विकसित भारत राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनीता सिंह बताया कि 1984 में भारत सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई और 1985 से हर साल 12 जनवरी यानी स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। नैक कॉर्डिनेटर असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी देश का भविष्य वहां के युवाओं पर निर्भर करता है। युवा जितना पढ़ा लिखा और हुनरमंद होगा उतना ही वह देश तरक्की करेगा। कार्यक्रम के अंत में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights