गरिमापूर्ण ढंग से हर्षोल्लास व उत्सव के रूप में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

WhatsApp-Image-2024-01-11-at-21.02.39
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को मनाए जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयर सभागार में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस का आयोजन जन सहभागिता के साथ गरिमापूर्ण ढंग से हर्षोल्लास व उत्सव के रूप में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन पूरे देश में संविधान लागू किया गया है। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत को पूर्ण गणराज्य घोषित किया गया था।
अपर जिलाधिकारी वित्त राकेश कुमार पटेल ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को प्रातः 7ः00 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा जो गांधी ग्राउंड से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस गांधी ग्राउंड पर ही समाप्त होगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यालय में ध्वजारोहण प्रातः 8ः30 बजे होगा उन्होंने बताया कि प्रातः 9ः00 बजे शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का भी आयोजन स्टेडियम में किया जाएगा जिसमें स्टेडियम के बाहर सभी आयु वर्ग के लिए दौड़ प्रतियोगिता, इसके साथ-साथ पुरुष वर्ग व महिला वर्ग की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रातः 9ः30 बजे पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 10ः00 बजे समस्त शैक्षिणिक संस्थानों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा तथा प्रातः 10ः30 बजे शैक्षिणिक संस्थानों में खेलकूद आदि प्रतियोगिताएं भी होगी। उन्होंने बताया कि मलिन बस्तियों में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिला कारागार, जिला पुरुष व महिला चिकित्सालय, गांधी नेत्र चिकित्सालय में फल वितरण, बदायूं क्लब बदायूं में प्रातः 11ः30 बजे कार्यक्रम होगा। इससे पूर्व 25 जनवरी को ही प्रदर्शनी का उद्घाटन बदायूँ क्लब बदायूं में कराया जाएगा और मध्यान 12ः00 बजे रूट मार्च व शोभायात्रा का कार्यक्रम भी होगा यह शोभा यात्रा पथिक चौक से प्रारंभ होकर बिरुआबाड़ी मंदिर पर समाप्त होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रामजीलाल, समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights