सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु नोडल अधिकारी नामित

download-2-7
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि उत्तरायण/ मकर संकान्ति से प्रदेश के आध्यात्मिक भजन/र्कीतन आदि सांस्कृतिक कार्यकमों का आयोजन 14 से 22 जनवरी, 2024 तक तहसील स्तर, नगर निकायों व विकास खण्ड स्तर पर समस्त राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, वाल्मीकि मंदिरों आदि में रामकथा, रामायण-पाठ, भजन/कीर्तन, रामचरित मानस/ सुन्दरकाण्ड, मंदिरों में दीप प्रज्जवलन आदि सांस्कृतिक कार्यकम कराये जाने हेतु दिशा-निर्देश निर्गत किये हैं। जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर समस्त कार्यक्रम के सफलतापूर्वक कियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी, बदायूँ नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन/प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय, सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति, उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्तर पर, खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास खण्ड स्तरीय समिति का गठन किया है। जिला स्तरीय समिति में मुख्य विकास अधिकारी अध्यक्ष तथा सदस्यों में अपर जिलाधिकारी प्रशासन/प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी तथा जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०दल अधिकारी हैं।
तहसील स्तरीय समिति में तहसील स्तरीय समिति में उप जिलाधिकारी अध्यक्ष व सदस्यों में तहसीलदार, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी हैं। विकास खण्ड स्तरीय समिति में खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०दल अधिकारी हैं। इसमें मुख्य विकास अधिकारी सम्पूर्ण कार्य का अनुश्रवण, अपर जिलाधिकारी प्रशा०/प्रभारी अधिकारी, नगरीय निकाय नगरीय क्षेत्र के कार्य का अनुश्रवण, जिला विकास अधिकारी सम्पूर्ण कार्यों का सम्पादन एवं पर्यवेक्षण, जिला पंचायत राज अधिकारी पोर्टल सम्बन्धी समस्त सूचनाएं एवं फोटो अपलोड करेंगे। उन्होंने बताया कि तहसील स्तरीय समिति में 14 से 22 जनवरी 2024 तक समस्त राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, वाल्मीकि मंदिरों आदि में रामकथा, रामायण-पाठ, भजन/कीर्तन, रामचरित मानस/ सुन्दरकाण्ड, मंदिरों में दीप प्रज्जवलन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था, नगरीय क्षेत्रों में राम मंदिर स्थ एवं कलश यात्राओं का आयोजन, राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, वाल्मीकि मंदिरों अथवा रामायण से सम्बन्धित अन्य मंदिरों का पूरा पता, फोटो, जी०पी०एस० लोकेशन, मंदिर, प्रबन्धक का नाम, मोबाइल नम्बर तीन दिवस के अन्दर उपलब्ध कराएंगे। कार्यकम का जन मानस में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। चयनित स्थलों की व्यापक साफ-सफाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड स्तरीय समिति द्वारा 14 से 22 जनवरी 2024 तक समस्त राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, वाल्मीकि मंदिरों आदि में रामकथा, रामायण-पाठ, भजन/कीर्तन, रामचरित मानस/सुन्दरकाण, मंदिरों में दीप प्रज्जवलन आदि सांस्कृतिक कार्यकम की सम्पूर्ण सम्पूर्ण व्यवस्था की जाएगी। राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, वाल्मीकि मंदिरों अथवा रामायण से सम्बन्धित अन्य मंदिरों का पूरा पता, फोटो, जी०पी०एस० लोकेशन, मंदिर प्रबन्धक का नाम, मोबाइल नम्बर तीन दिवस के अन्दर उपलब्ध कराएंगे। कार्यकम का जन मानस में व्यापक प्रचार-प्रसार कराएंगे। चयनित स्थलों की व्यापक साफ-सफाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सम्बंधित जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय एवं विकास खण्ड स्तरीय समिति के सम्बन्धित अधिकारीगण कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सौंपें गये हैं, जो दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए कार्यकम को सफल बनाना सुनिश्चित करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights