मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपा सरकार में देश में आए परिवर्तन को हर व्यक्ति महसूस कर रहा है :- हरीश शाक्य

January 9, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने नगर पालिका बिल्सी व नगर पंचायत कछला के प्रांगण में कहा भाजपा सरकार ने ‘सबका साथ सबका विकास’ का मूल मंत्र अपनाकर विकास कार्य किए। पिछले साढ़े नौ सालों में देश में आए परिवर्तन को हर व्यक्ति महसूस कर रहा है,

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दुनिया में भारत का सम्मान बड़ा है। संघमित्रा मौर्य ने ब्लॉक आसफपुर के पहाड़पुर गांव में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने के संकल्प में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं काफी सहायक बनी हैं, जिसका भव्य रूप आज हम सभी को देखने को मिल रहा है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ब्लॉक सहसवान/ कादरचौक के मुड़सान व पसेई गांव में कहा विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं देश में शुरू हुई हैं, गीरब कल्याण योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है।

इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक बिसौली के भीलौलिया गांव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा पूनम यादव, ब्लॉक इस्लामनगर के सोरहा व सुंदर नगर गांव ने पूर्व प्रत्याशी डीके भारद्वाज, ब्लॉक दहगवां के सिलहरी व काकसी गांव में शारदाकान्त शर्मा, ब्लॉक दहगवां के बाजपुर व हमूपुर चमरपुरा गांव में सुभाष चंद्र गुप्ता, ब्लॉक कादरचौक के अन्तुईया गांव में कीर्ति कश्यप, ब्लॉक सहसवान के बड़ेरिया गांव में विक्रांत यादव, ब्लॉक बिसौली के शिशुपाल शाक्य, ब्लॉक सहसवान के इस्माइलपुर मेमडी गांव में मनोज मसीह, ब्लॉक आसफपुर धन्यावली गांव में मनोज कृष्ण गुप्ता, ब्लॉक सहसवान के हसनपुर लोधा उर्फ नगलाहरि गांव में विक्रांत यादव, दुर्गेश वार्ष्णेय, नेकपाल कश्यप, सोवरन सिंह राजपूत, रानी सिंह पुंढीर, ज्ञानवती सागर, अनुपम पाठक, जगदीश लोनिया, ओम कृष्ण सागर, अमित पाठक, वीरेन्द्र राजपूत, दीक्षा माहेश्वरी, आतिफ़ निज़ामी, पुरषोत्तम टाटा, गोविंद पाठक, अनुज माहेश्वरी, मनीष माहेश्वरी, अवढर शर्मा, मनोज शर्मा, महेश शाक्य, हितेंद्र शंखधार, प्रदीप गुप्ता आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights