बदायूँ। मध्यान्ह भोजन रसोइया वेलफेयर एसोसिएशन का छठे दिन भी क्रमिक अनशन औऱ धरना जारी रहा। भयंकर सर्दी व वर्षा का सामना करते हुए सुनीता बैठी क्रमिक अनशन पर । कहा गया कि उच्च पदाधिकारी को भेजा जाएगा प्रस्ताव। एक साथ प्रदर्शन करने की रणनीति बन सकती है। संपूर्ण प्रदेश के 6 लाख प्रेरक शामिल होने की संभावना है। मालवीय आवास गृह पर मंडल प्रभारी राकेश सोलंकी जिला अध्यक्ष तुलसी मौर्य जिला संयोजक प्रेमपाल मोहनलाल तहसील प्रभारी बिसौली संगीता शर्मा जिला उपाध्यक्ष शांति जिला उपाध्यक्ष जरीना बेगम जिला सचिवशिवराज सिंह धर्मेंद्र सिंह रामनिवास शशि राम लली सरोज देवी भगवान देवी सुनीता, ईश्वर देवी,आशा, मुन्नी देवी, आदि मौजूद रही।