आसिम सिद्धिकी मैमोरियल डिग्री कॉलेज की छात्रा मानसी चामुण्डा व सन्तोषी कुमारी का चयन रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय की वेट लिफ्टिंग टीम में हुआ

WhatsApp-Image-2024-01-06-at-19.21.56
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आसिम सिद्धिकी मैमोरियल (पी.जी) डिग्री कॉलेज की छात्रा मानसी चामुण्डा, सन्तोष कुमारी, रोशनी व छात्र चक्रेश कुमार चामुण्डा ने रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय की मैस्कॉट कॉलेज बरेली में आयोजित हुई अन्तर-महाविघालयी वेट लिफ्टिंग व पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिसमें मानसी चामुण्डा ने 49 किलोग्राम श्रेणी में गोल्ड मैडल, सन्तोषी कुमारी ने 45 किलोग्राम श्रेणी में गोल्ड मैडल, रोशनी ने 45 किलोग्राम श्रेणी में गोल्ड मैडल तथा चक्रेश कुमार चामुण्डा ने 81 किलोगा्रम श्रेणी में कास्य पदक प्राप्त कर कॉलेज व जिले का नाम रोशन किया।छात्रा मानसी चामुण्डा व सन्तोषी कुमारी का चयन रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय की वेट लिफ्टिंग टीम में हुआ हैं। दोनो छात्राएं रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व विश्वविद्यालय स्तर पर करेंगी।

कॉलेज के मैनेजर ज़ोहेब अली सय्यद, निदेशक ज़ोया अली सय्यद, प्राचार्य डा0 नजीबुल हसन खाँन ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रवक्ता सलमान अहमद, अफसार अहमद, डा0 दिनेश सक्सेना, अभिषेक कुमार, नावेद अहमद, तय्यबा खाँन डॉ मीना मिश्रा, शिफा खाँन, मोहम्मद फैसल सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights