भौतिक विज्ञान की 6 दिवसीय राष्ट्रीय वर्चुअल लैब कार्यशाला का शुभारंभ

WhatsApp-Image-2024-01-06-at-19.14.47
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा 6 दिवसीय राष्ट्रीय वर्चुअल लैब कार्यशाला का उद्घाटन प्रचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने किया। कार्यशाला के संयोजक एवं वर्चुअल लैब नोडल केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ संजीव राठौर ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में वर्णित नवीन पाठ्यक्रम के अनुरूप महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली के नवीन पाठ्यक्रम के द्वारा बीएससी भौतिक विज्ञान के निर्धारित पाठ्यक्रम में ऑफलाइन प्रयोगशाला के पाठ्यक्रम के साथ-साथ विद्यार्थियों को उनके तकनीकी उन्नयन हेतु वर्चुअल पाठ्यक्रम भी समानांतर रूप से निर्धारित है। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित वर्चुअल लैब पाठ्यक्रम को महाविद्यालय में संचालित करने के लिए तथा वर्चुअल लैब के निर्धारण के लिए भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा आईआईटी कानपुर द्वारा एमओयू किया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिसके तहत आईआईटी कानपुर के तत्वावधान में गत वर्ष की भांति विषम सेमेस्टर के बीएससी के भौतिक विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए 6 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नियोजित किया गया है। आईआईटी कानपुर के डॉ सुमन त्रिपाठी तथा डॉ विनय त्रिपाठी के सफल मार्गदर्शन में कार्यशाला नियोजित की गई है। उद्घाटन सत्र में डॉ श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में शिक्षा के बदलते हुए आयाम के तहत वर्चुअल लैब के माध्यम से पाठ्यक्रम को पूर्ण करना समस्त शिक्षण संस्थाओं का नैतिक उत्तरदायित्व भी है। और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा निर्देशों के अनुरूप छात्र-छात्राओं को उनके तकनीकी उन्नयन के लिए वर्चुअल लैब माध्यम की जानकारी तथा उसके माध्यम से प्रयोगों को विधिवत रूप से संपन्न करना छात्र-छात्राओं को उनके विषय में पारंगत बनाएगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर की वर्चुअल लैब कार्यशाला संपन्न करा कर लगातार 6 दिन तक देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को लाभ प्रदान होगा। कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों के 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। कार्यशाला प्रथम तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के लिए निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत 6 एवं 7 जनवरी को प्रथम सेमेस्टर, 8 एवं 9 जनवरी को तृतीय सेमेस्टर तथा 10 एवं 11 जनवरी को पंचम सेमेस्टर के पाठ्यक्रम के अनुरूप वर्चुअल प्रयोगों की विधि पर प्रकाश डाला जाएगा।

कार्यशाला में व्याख्याता के रूप में पीएसआईटी कानपुर के भौतिक विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अपर्णा दीक्षित ने वर्चुअल लैब की आधुनिक युग में उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए पाठ्यक्रम के अनुरूप “यंग माड्यूल्स बाई बैंडिंग ऑफ बीम नामक”प्रयोग को वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों को विस्तृत रूप से बताया। वर्चुअल लैब के प्रयोगों की विधि अमृतालैब की वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थियों को अवगत कराई जा रही है।
डॉ अपर्णा दीक्षित ने देश के विभिन्न छात्र-छात्राओं के गूगल मीट लिक के माध्यम से जुड़े विभिन्न विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान भी किया। प्रतिभागियों की संख्या अत्यधिक होने के कारण तथा ऑनलाइन तकनीकी समस्याओं के समाधान की दृष्टि से ऑनलाइन राष्ट्रीय वर्चुअल लैब वर्कशॉप को यूट्यूब चैनल के माध्यम से सीधा प्रसारित भी किया गया। कार्यशाला में डीएवी कॉलेज रुड़की की प्रोफेसर डॉ बंदिता श्रीवास्तव ने कार्यशाला की सराहना की तथा वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता बताते हुए उपस्थित विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला के संयोजक डॉ संजीव राठौर ने कहा कि डॉ बंदिता श्रीवास्तव का कार्यशाला में रुचि लेकर मार्गदर्शन करना महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। डॉ दिवंगर सपाटे सहित विभिन्न विद्वान प्राध्यापक भी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights