जनरल डॉ वीके सिंह के प्रयास से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मिला एंट्री-एग्जिट

WhatsApp-Image-2024-01-05-at-20.31.49-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने नववर्ष में अपने गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र की जनता को दिया बड़ा तोहफा, उनके सार्थक प्रयास से गाजियाबाद NH-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एंट्री एग्ज़िट के लिए कार्य का शुक्रवार को शुभारंभ किया। गाजियाबाद क्षेत्रवासियों की लंबें समय से मांग थी कि दिल्ली से मेरठ आते हुए लाल कुएं पर एग्जिट और मेरठ से दिल्ली जाते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक व लाल कुएं पर एंट्री की व्यवस्था की जाए। ताकि क्षेत्र के लोगों को हाईवे का लाभ मिल सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसके लिए गाजियाबाद के सांसद जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह ने क्षेत्रवासियों के लिए यह व्यवस्था सुनिश्चित करने की ठान ली है ताकि गाजियाबाद के क्षेत्रीय लोगों को नेशनल हाईवे से जुड़ने का मौका मिल सके। इसी संबंध में केंद्रीय मंत्री जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पूरी रूप रेखा तैयार की और आज कार्य की शुरुआत भी कर दी गई। लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहा यह एंट्री-एग्जिट गाजियाबाद के लोगों की एक बेहद महत्वपूर्ण मांग को पूर्ण कर रहा है।

एंट्री-एग्जिट न होने के कारण क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी जोकि सभी के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थी। इस समस्या के समाधान के लिए गाजियाबाद के सांसद जनरल डॉक्टर वी.के.सिंह ने लाल कुआ के पास एंट्री-एग्जिट कार्य को स्वीकृति दिलाकर नववर्ष का तोहफा दिया। जिसके चलते ही आज गाजियाबाद के क्षेत्रीय लोगों में बेहद खुशी का माहौल है। समस्त क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय मंत्री जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या के समाधान के लिए हम पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। जब से यह समस्या हमें पता लगी तभी से इस पर कार्य जारी है इस कार्य का शुभारंभ हो गया है और जल्द ही यहां से एंट्री और एग्जिट का लाभ मिलेगा।

(दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप
स्वतंत्र पत्रकार )

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights