नगर निकायों में प्रारम्भ हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम

PHOTO-13
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शुक्रवार को बदायूं क्लब में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक भारती, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बदायूं दीपमाला गोयल व जिलाधिकारी मनोज कुमार ने दीप प्रज्जवलन कर किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का सफल आयोजन कराने व वंचित पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कहा। इस अवसर पर आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी व अन्य को प्रमाण पत्र दिए गए। सभी ने पंचप्रण की शपथ ली। शाहीन, रूपा देवी सहित विभिन्न लाभार्थियों ने योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि 15 नवंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम जनपद में सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार प्रसार कर वंचित पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 05 जनवरी से 19 जनवरी तक नगर निकायों में भी एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार प्रसार कर योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के चार अमृत स्तंभ हैं जिनमें देश का गरीब, युवा, महिलाएं व किसान है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि डे नोडल अधिकारी के द्वारा विभिन्न वितरित सामान, फोटो व अन्य जानकारियाँ पोर्टल पर भी अपलोड कराई जा रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करना व विभिन्न योजनाओं के वंचित पात्रों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाना है। उन्होंने कहा कि एलईडी वैन के समीप क्विज़ कराकर विजेताओं को टोपी, टी-शर्ट आदि देकर पुरस्कृत भी किया जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पूर्व जिला अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक भारती ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न लाभार्थी पारक व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी पात्रों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि जब वह एक रुपया अर्थात 100 पैसे किसी लाभार्थी के लिए भेजते हैं तो उसे कुछ पैसे ही प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के खाते में धनराशि अंतरित करने की व्यवस्था की। इससे जितना पैसा सरकार लाभार्थी के लिए भेजती हैं वह पूरा का पूरा उसके बैंक खाते में अंतरित हो जाता है। सरकार ने बिचौलिया व्यवस्था खत्म कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बदायूं दीपमाला गोयल ने कहा कि आज हमारी महिलाएं व बहने सुरक्षित हैं क्योंकि सुरक्षा का माहौल व्याप्त है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ सरकार द्वारा बिना भेदभाव के दिया जा रहा है। कार्यक्रम उपरांत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया व उसे सराहा।

इससे पूर्व कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 10 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व स्वयं सहायता समूह के पांच लाभार्थियों को सहायता राशि का प्रमाण पत्र सौंपा। पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बदायूं ने सभी को पंचप्रण की शपथ दिलाई जिसे सभी उपस्थितजनों ने पूरी तन्मयता से आत्मसात करते हुए शपथ ली। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन वी0के0 सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रामजीलाल, परियोजना अधिकारी डूडा देवेश कुमार सहित अन्य अधिकारी, बड़ी संख्या में आमजन व लाभार्थी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights