भगवती मानव कल्याण संगठन ने नशामुक्ति रैली निकालकर किया जनजागरण
बदायूं – भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से नशामुक्ति रैली निकालकर जनजागरण किया गया।
संगठन के सभी कार्यकर्ता मालवीय आवास गृह पर एकत्रित हुए। जिला कारागार अधीक्षक डा विनय दुवे ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार नशे के कारण उजड़ रहे हैं। आज गुटखे से छोटे-छोटे बच्चे नशे के आदी हो रहे हैं। आज नशा के कारण ही मानव में विकृतियां आ रही हैं जिसके कारण ब्यक्ति गलत राह पर जा रहा उसकी मानसिकता बदल जाती है और गलत कार्य कर देता है जिसके भंयकर परिणाम आते हैं।

संगठन के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष रामबहादुर पाण्डेय ने कहा कि संगठन 24 घंटे दुर्गा चालीसा पाठ कर समाज को नशामुक्त बनाने के प्रयास में जुटी हुई है। नशामुक्त समाज बनाना, भ्रष्टाचार वाली राजनीति को बंद करना, मांसाहार का त्याग कराना, लोगों को चरित्रवान बनाना ही हमारा उद्देश्य है। संगठन के प्रांतीय सचिव वाचस्पति शंखधार ने सभी सदस्यों को नशा न करने व लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी दिलाया। और कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता जहां पर है वहां के लोगों को युवाओं को नशे छोड़ने के लिए प्रेरित करें । इसके अलावा जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र शर्मा ने भी विचार ब्यक्त करते हुए कहा कि जनपद की प्रत्येक तहसील पर नशामुक्ति कार्यक्रम कर जनजागरण किया जाएगा ।

बैठक के बाद कारागार अधीक्षक डा विनय दुवे ने हरी झण्डी दिखाकर रैली का शुभारंभ कराया । रैली मालवीय आवास गृह से लावेला चौक , गोपी चौक , अनाज मण्डी , मुख्य बाजार , लालबहादुर शास्त्री चौक , सुभाष चौक होते हुए गद्दी चौक , इंद्रा चौक से ओवर ब्रिज पर रैली का समापन हुआ । इस अवसर पर जयंती पाठक, संजीव दीक्षित, आर्येंद्र सिंह, आदेश कुमार, राजेश कुमार, हिमांशु शुक्ला , रामवीर सिंह, कौशलेंद्र शर्मा , सुखवीर सिंह,राम करन , मनोज कुमार, नरेश चन्द्र गुप्त, महावीर गिरि , प्रियंका पाठक , सुमन लता , संध्या यादव , अशोक कुमार शंखधार, नरेंद्र सिंह, ओम बाबू , हिंमाशु मिश्र आदि उपस्थित रहे ।













































































