बरेली कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा में बदायूँ के कांग्रेसी शामिल हुए
बदायूँ। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में दूसरे दिन भी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बरेली में यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल रहे। जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी ,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं अन्य यूपी जोड़ो यात्रियों द्वारा यात्रा के मध्य में कालीबाड़ी मंदिर पर देवी मां के दर्शन भी किए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि ब्रज प्रांतीय क्षेत्र में यात्रा के आगमन पर रामपुर बरेली बॉर्डर पर यात्रा का स्वागत किया गया एवं यात्रा में शामिल सभी यात्रियों की जितनी प्रशंसा की जाये वह कम है।

जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि यह यात्रा भाईचारे के लिए है रोजगार के लिए है महिलाओं के सम्मान के लिए है और युवाओं के अधिकार के लिए है इसमें बदायूं जनपद से कल दिनांक 31 दिसंबर 2023 को एक बस के साथ और यात्री जुड़ेंगे । ब्रज क्षेत्र में आने के बाद यात्रा में बदायूं जनपद के 105 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ब्रज क्षेत्र में यूपी जोड़ो यात्रा के समापन तक यात्री रहेंगे इस अवसर पर मुख्य रूप सेइस अवसर पर प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, जिलाउपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, जिला महासचिव गौरव सिंह राठौर, जोगेंद्र सिंह, किशनवीर मौर्या, शहर उपाध्यक्ष रफत अली खान, जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव, मोहित, चंद्रकेश, अवनीश यादव, नरेश पाल यादव, अमर सिंह मौर्य,

सुधीर उपाध्याय, लोकपाल सिंह, उल्फत सिंह यादव, देवेंद्र सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह, उमेश मिश्रा, चंद्रपाल सिंह यादव, राजवीर यादव, बृजेश यादव, नितेश कुमार, सुधीर सुमित, देवेंद्र रामपाल, वीरेश, हरवीर, चेतन, छोटे, राजेंद्र, अटल, रामवीर, मुनेश, अंसार खान, नवाब जान, अन्ना मिस्त्री, अयस अली, वीरपाल सिंह यादव, सोमवीर सिंह, माथुर लाल बाल्मीकि, रामगुलाम यादव, लोकेश चंद्र मौर्य, समसुल हुसैन, उदयपाल यादव, हिमायू यादव, श्याम पाल सिंह, इखलास हुसेन, सत्तार, मीर हसन आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे













































































