कोपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने अपनी माता जी का नेत्रदान करा समाज को दी एक नई प्रेरणा

WhatsApp-Image-2023-12-29-at-20.36.35
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

चित्रकूट। जिले में एक सराहनीय पहल देखने को मिली है जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए सबक का विषय है। लोग रक्तदान कर तो दूसरों को जिंदगी देते है जो अब यह आम बात है।अगर कोई अंग दान कर किसी को नई जिंदगी दे तो शायद इससे बड़ा कोई परोपकार नही हो सकता है। जिले में एक ऐसा ही ही वाक्या देखने को को मिला। बांदा चित्रकूट कापरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल कल अपनी माता जी के मरणोपरांत नेत्रदान जैसा महादान करके चित्रकूट जनपद में एक नई पहल करके समाज को जगाने का काम किया। उन्होंने बताया कि मेरी माता जी स्वाभाव से ही परोपकारी थीं दान पुण्य में हमेशा आगे रहती थी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसलिए मेरे और मेरे सारे परिवार की इच्छा थी कि हम लोग अपनी मां को तो जिंदा नही कर सकते पर नेत्रदान करके उनकी आंखों को जिंदा रख सकते है और हमारी माता जी की आंखों से दो परिवार इस दुनिया को देख सकते है इससे बड़ा क्या पुण्य होगा। इसलिए उनकी मृत्यु के पश्चात हमने सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट को सूचना दी कि हमे अपनी माता जी का नेत्रदान कराना है।सूचना के मिलते ही तत्काल चिकित्सीय टीम घर पहंची और नेत्रदान की प्रक्रिया को पूर्ण किया। वही सदगुरू नेत्र चिकित्सालय टीम ने बताया कि इस नेत्रदान से दो लोगों को नई रोशनी मिलेगी। जनपद चित्रकूट से पहला यह वाक्या है कि किसी ने अपनी मरणोपरांत अपनी माता जी का नेत्रदान कराया है।पंकज अग्रवाल और उनके परिवार द्वारा की गई इस सराहनीय पहल से जहां आमजनमानस के बीच एक मानवता भरा संदेश गया है।वहीं इस पुनीत कार्य से जनपदवासी भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे है । ये सदगुरू नेत्र ज्योति परिवार चित्रकूट धाम कर्वी के माध्यम से पहला नेत्रदान हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights