आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा दिखाया

3626
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर को बॉलीवुड का सबसे क्यूट कपल माना जाता है। लेकिन इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी राहा कपूर का पहली बार दुनिया को चेहरा दिखाया है। जिसके बाद हर कोई राहा कपूर की क्यूटनेस का दीवाना हो गया। अब इन सब के बाद राहा कपूर की क्रिसमस पार्टी से नई फोटो सामने आ रही है। जिसे अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अभी हाल ही में अपनी बेटी राहा का फेस दुनिया को दिखाया है। राहा के चेहरे की पहली फोटो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई थी। अब इसके बाद राहा के क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो सामने आई है। इस तस्वीर में राहा अपनी मां आलिया भट्ट की गोद में नजर आ रही हैं। राहा इस वायरल हो रही तस्वीर में बेहद क्यूट लग रही हैं। इस तस्वीर में राहा के साथ-साथ उनके परिवार के कई लोग दिखाई दिए। आपको बता दें कि राहा की इस तस्वीर को आलिया भट्ट ने नहीं बल्कि नव्या नवेली नंदा ने शेयर किया है। तो चलिए बिना देर किए देखते है राहा की ये क्यूट फोटो। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। राहा की क्यूटनेस ने एक बार फिर लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। राहा की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लोग उनके लुक की तारीफ करते हुए नजर आए। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights