बदायूँ। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर मालवीय आवास स्थित पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा की सफाई कर प्रतिमा पर मालार्पण किया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा पं. मदन मोहन मालवीय एक ऐसी शख्सियत थे जिनमें अनेक प्रतिभाएं विद्यमान थी। यूं कहा जाए कि वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। एक कुशल राजनेता के साथ महान शिक्षाविद, पत्रकार, वकील और स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। दो बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे पं. मदन मोहन मालवीय ने गांधीजी के साथ स्वतंत्रता के आंदोलन में भाग लेने के साथ शिक्षा और पत्रकारिता के माध्यम से अंग्रेजों के खिलाफ लोगों को तैयार किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा आज के दिन हम यह संकल्प ले कि पं. मालवीय के बताए हुए मार्ग पर चलकर हर वर्ग की सेवा करते हुए देश की एकता में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे इस अवसर पर संचालन जिलाउपाध्यक्ष, वीरेश तोमर ने किया। इस अवसर पर एससीएसटी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्नेद्र कन्नौजिया, शहर कांग्रेस सचिव अकील अहमद, पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद , जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव,गौरव सिंह राठौर, कलाम, राजवीर, सतीश, उपदेश आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।