मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अटल बिहारी वाजपेयी दुनिया के सर्वमान्य नेताओं में एक थे

December 25, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर संगोष्ठी आयोजन हुआ, अटल बिहारी वाजपेयी व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी 99वीं जयंती पर संगोष्ठी कर सुशासन दिवस के रूप में मनाया। जिसमे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, निवर्तमान चैयरमैन दीपमाला गोयल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे साथ ही जिले में प्रत्येक बूथ स्तर पर जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम किए गए। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा अटल ने भारत की राजनीति को आइना दिखाया, नई दिशा दी अटल के पास राजनीति का लंबा अनुभव रहा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सानिध्य और दीनदयाल उपाध्याय के साथ मिलकर भारत की भावी राजनीति की जो रूपरेखा तैयार की गई, अटल ने सफलतापूर्वक उसकी आधारशिला खड़ी की। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उसी आधार पर नया स्वरूप हम सभी भारतवासी नए रूप में देख रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आज वह हमारे बीच नहीं, लेकिन उनकी जीवनशैली और देश के प्रति प्यार को सदा याद रखा रहेगी, प्रधानमंत्री बनने पर उन्होंने देश को परमाणु संपन्न बनाए जाने के साथ प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना के अंतर्गत देश की सड़कों की हालत में सुधार किया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी दुनिया के सर्वमान्य नेताओं में एक थे, उन्होने अपना सम्पूर्ण जीवन जनहित में भारत माता को अर्पित किया, अटल बिहारी विहारी वाजपेयी का पूरा जीवन देशवासियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा अटल बिहारी की इच्छा शक्ति,उनका सामर्थ्य,सदन में दिए गए उनके भाषण आज भी देश दुनिया को रोमांचित करते हैं, आज भारतीय जनता पार्टी जहाँ खड़ी है उसके बुनियाद में अटल बाजपेयी ही हैं। जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत ने मंच संचालन किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, सुधीर श्रीवास्तव, शारदेन्दु पाठक, श्याम कुमार दिवाकर, बीएस मौर्य, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, कौशल शास्त्री, अजय मथुरिया, मोनिका गंगवार, अमिता उपाध्याय, रीता वर्मा, सीमा राठौर, रजनी मिश्रा, महिपाल सागर, दिग्गज गुप्ता, अमित, अमन गोयल, कमलजीत भूरानी, विजय रतन फौजी, जोगेन्द्र सिंह, जितेंद्र सोनकर, मुकेश यदुवंश, अभिषेक वर्मा, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights