जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में योगेंद्र पाल सिंह अध्यक्ष और संदीप कुमार मिश्रा महासचिव निर्वाचित घोषित

WhatsApp-Image-2023-12-22-at-9.42.15-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आज गहमागहमी के माहौल में शान्तिपूर्ण तरीके से हुआ।दोपहर तक मतदान औऱ शाम को मतगणना हुई। इसमे अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह निर्वाचित घोषित हुए। उन्हें 247 मत प्राप्त हुए। दूसरे नम्बर पर रहे ब्रजेश चन्द्र शर्मा को 167 मत हासिल हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अध्यक्ष पद के चुनाव में सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। अनूप सक्सेना 127 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। महासचिव पद पर संदीप कुमार मिश्रा 481 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित हुए। दूसरे स्थान पर रहे सुनील वंसल को 206 मत प्राप्त हुए। इस पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। संदीप कुमार मिश्रा पहले भी महासचिव रह चुके है। वह रोमांचक मुकाबले में चुनाव जीते है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार यादव 351 मत हासिल कर निर्वाचित घोषित हुए। दूसरे स्थान पर रामबाबू वर्मा को 224 मत हासिल हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर बदन सिंह 545 मत हासिल करके निर्वाचित घोषित हुए।

दूसरे स्थान पर 232 मत हासिल करके विपिन कुमार सक्सेना रहे। संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर भावना शर्मा 441 मत हासिल करके निर्वाचित घोषित हुई। दूसरे स्थान पर प्रभात सक्सेना रहे उन्हें 351 मत हासिल हुए। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर सत्यप्रकाश आर्य 207 मत हासिल करके निर्वाचित घोषित हुए। पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। दूसरे स्थान पर अवनेश कुमार रहे उन्हें 206 मत हासिल हुए। इस पद पर कांटे की टक्कर रही। अंकित कुमार सिंह कोषाध्यक्ष ,भानु प्रताप सिंह संयुक्त सचिव पुस्कालय निर्विरोध निर्वाचित हुए है। इस बार नोटा भी खूब इस्तेमाल किया गया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights