मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

उझानी में किसान को गोली मारकर घायल करने वाले दोनों अभियुक्त गिरफ्तार

December 22, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के भदरौल मार्ग पर गांव जा रहे किसान को दो लोगों ने गोली मार दी जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरु कर दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा है। बुधवार 20 दिसंबर की रात साढ़े आठ बजे के समीप थाना उझानी क्षेत्र के गांव अल्लापुर चमारी का रहने वाले वहोरन सिंह (36) पुत्र सियाराम अपने 11 वर्षीय बेटे सूरज के साथ ट्रैक्टर – ट्रॉली द्वारा उझानी की नवीन मंडी समिति से आलू बेचकर ट्रैक्टर – ट्रॉली द्वारा अपने गांव वापस जा रहे थे वह जैसे ही थाना उझानी क्षेत्र के भदरौल मार्ग पर गांव पटपरागंज के समीप पहुंचे तभी ट्रॉली पर दो लोग पीछे से चढ़ गए जिसमें एक व्यक्ति ने ट्रेक्टर चला रहे किसान वहोरन सिंह को पीछे से गोली मार दी । गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसका बेटा बाल – बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया वहीं घायल की पत्नी रुबी ने गांव के ही रहने वाले दो लोगों के खिलाफ जान से मारने का मुकदमा पंजीकृत कराया । शुक्रवार 22 दिसम्बर को प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान निरीक्षक अपराध संजय कुमार, उपनिरीक्षक बलवीर सिंह हमराह कांस्टेबल अजय दुबे ने मुखबिर की सूचना पर किसान बहोरन सिंह को गोली मारने वाले अभियुक्त चरन सिंह पुत्र सियाराम व राजपाल पुत्र नेमचंद्र निवासी अल्लापुर चमारी को थाना उझानी क्षेत्र के भदरौल रोड पर रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद किये है । पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights