बुलंदशहर। नगर के हाइडिल कालोनी और अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में रविवार सुबह बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पेड़ों की छटाई और 33 केवीए स्ट्रक्चर की पेंटिंग के कारण तीन घंटे तक लोगों को बिजली कटौती से परेशान होना पड़ेगा। ऊर्जा निगम के एक्सईएन अभिषेक कुमार ने बताया कि रविवार को 33 केवीए स्ट्रक्चर के ऊपर लटक रहे पेड़ों की छटाई की जाएगी। जिस कारण 33 केवीए लाइन का सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। हाइडिल कालोनी से जुड़े राधा नगर, आदर्श नगर, मोहनकुटी, शास्त्री नगर, राम विहार, इंद्रलोक कालोनी, शिवपुरी और अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े अस्पताल रोड, कोर्ट रोड, चांदपुर रोड, प्रीत विहार, काला आम समेत अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।