मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शिवपाल यादव बोले- इंडिया के पास PM पद के कई चेहरे, सहारनपुर में पुलिस बूथ में घुसा ट्रक

December 17, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

 मेरठ। मुजफ्फरनगर जनपद पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि गठबंधन के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई चेहरे हैं। समय आने पर सीटों पर भी तालमेल हो जाएगा। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया गया है। सहारनपुर जाते  समय शहर के रामपुर में सपा के प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर के आवास पर पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान संगठन की मजबूती पर बल दिया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए यह गठबंधन बना है। गठबंधन में बसपा को मिलाने के सवाल पर कहा कि पहले बसपा नेता भाजपा से तो दूरी बना लें। यह हम पहले कई बार कह चुके हैं।छुटमलपुर में देहरादून हाईवे के फतेहपुर कलसिया तिराहे पर रविवार की तड़के पांच बजे बेकाबु ओवरलोड खनिज वाहन डीसीएम को अपनी चपेट में लेते हुए पुलिस बूथ में जा घुसा। गनीमत रही कि उस वक्त पुलिस बूथ में कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। टक्कर से डीसीएम वाहन पलट गया और उसका परिचालक घायल हुआ है। फतेहपुर थाने से सौ मीटर की दूरी पर कलसिया तिराहे पर पुलिस बूथ है। तड़के पांच बजे परचून के सामान से भरा गुरुनानक ट्रांसपोर्ट का डीसीएम सहारनपुर से देहरादून जा रहा था। जैसे ही यह पुलिस बूथ के सामने पहुंचा तो कलसिया की तरफ से आया तेज रफ्तार खनिज वाहन इससे अपनी चपेट में लेता हुआ बूथ में जा घुसा। हादसे में डीसीएम का चालक असलम पुत्र रियासत निवासी मुजफ्फरनगर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। खनिज वाहन की टक्कर से टीन शेड का बूथ ध्वस्त हो गया। हादसे के बाद खनिज वाहन का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर क्षतिग्रस्त पड़े वाहनों को जेसीबी की मदद से हटवाया। इस दौरान कुछ देर के लिए देहरादून हाईवे पर आवागमन भी बाधित रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights